Categories: Featured

ऑटो ड्राइवर ऐसा भी : 20 लाख रुपए की ज्वैलरी से भरा बैग लौटाया पेश की मिसाल

ज्यादातर सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के पीछे भाग रहे हैं। दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं। इस बात के सबूत हम सबको समय समय पर मिलते ही रहते हैं। अच्छाई और ईमानदारी की ऐसी ही मिसाल पेश की है चेन्नई के ऑटो ड्राइवर सर्वना कुमार ने। जिन्होंने उनके ऑटो में छूटे सोने के गहनों से भरा बैग वापस लौटाया। 20 लाख के सोने के गहने लौटाने के कारण सर्वना कुमार की ना सिर्फ हर तरफ तारीफ हो रही है बल्कि उन्हें इसके लिए ईनाम भी मिला है।

सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी ईमानदारी के गुणगान कर रहे हैं। पैसा कमाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या नहीं करते हैं। चेन्नई में ऑटो चलाने वाले सर्वना के ऑटो में सवारी उतरते समय गलती से अपना बैग छोड़ गई। चेन्नई के एक कारोबारी, पॉल ब्राइट सर्वना के ऑटो में बैठे और अपने घर पर उतरते वक़्त अपना बैग ऑटो में छोड़ गए। सर्वना ने उनसे पैसे लिए और वहां से चले गए।

ऑटो ड्राइवर ऐसा भी : 20 लाख रुपए की ज्वैलरी से भरा बैग लौटाया पेश की मिसाल

लोग अच्छे या बुरे तरीके से बस पैसा कमाने की तरकीब ढूंढते रहते हैं परंतु ऐसा नहीं है कि सभी लोगों के लिए सिर्फ पैसा ही मायने रखता है। सर्वना को थोड़ी देर बाद पता चला कि पॉल का बैग उन्हीं के ऑटो में रह गया है। सर्वना ने चेक किया तो उसमें सोने के गहने थे। वो उन्हें बैग वापस करने की सोचने लगे लेकिन उनके पास पॉल का नंबर नहीं था।

दुनिया में पैसा तो कोई भी कमा सकता है लेकिन सम्मान कमाना पैसा कमाने से बड़ी चीज है। गहनों का बैग न मिलने की वजह से पॉल ने फ़ौरन पुलिस थाने में कंप्लेंट लिखवाई पर उनके पास ऑटो का नंबर नहीं था। CCTV फ़ुटेज से ऑटो का पता लगाया गया, जोकि सर्वना की बहन के नाम पर रजिस्टर था। लेकिन इससे पहले की पॉल सर्वना के पास जाते, वो ख़ुद ही बैग लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। जब सर्वना ने पॉल को यह बैग दिया, तो पॉल की आंखों में आंसू आ गए।

समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो तमाम मोह बंदिशों से अलग आज भी ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। सर्वना की ईमानदारी के लिए पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया. जिस पर सर्वना का कहना था कि उन्होंने कुछ स्पेशल नहीं किया। उन्हें पता है कि ईमानदारी ही उन्हें जीवन में आगे ले जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago