Categories: Education

हरियाणा सरकार का फैसला – 1 सितंबर से चौथी व पांचवीं कक्षा तक बच्चों के लिए खोले जायेंगे स्कूल

हरियाणा सरकार ने महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को खोलने का फैसला ले लिया है। लेकिन अभी तक केवल कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को ही स्कूल में बुलाया जा रहा था, जबकि अब 1 सितंबर से कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाया जाएगा।

जो एसओपी छठी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए जारी की हुई है, वही चौथी-पांचवीं के लिए भी लागू की जाएगी। इसके तहत बच्चों को स्कूल आने की लिए माता – पिता की लिखित अनुमति लेनी होगी तथा एक दिन में केवल 50 प्रतिशत बच्चों को ही बुलाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के स्कूल में प्रवेश के समय तापमान को मापा जाएगा जिसकी पूरी डिटेल मुख्यालय को भेजी जाएगी।

हरियाणा सरकार का फैसला - 1 सितंबर से चौथी व पांचवीं कक्षा तक बच्चों के लिए खोले जायेंगे स्कूल

सरकारी स्कूलों में कक्षा चौथी में 231025 व कक्षा पांचवीं में 235055 विद्यार्थी हैं तथा प्राइवेट स्कूलों में कक्षा चौथी में 247134 व कक्षा पांचवीं में 250053 विद्यार्थी हैं। सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूलों के दोनों ही कक्षा के विद्यार्थियों की कुल संख्या 9,63,267 है। ज्ञात है की कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते 16 अप्रैल को स्कूल बंद कर दिए गए थे,

जोकि बाद ने केस कम होने के बाद 16 जुलाई से नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को व उसके बाद 23 जुलाई से छठी से बारहवीं तक के बच्चों को स्कूल के लिए स्कूल खोल दिए गए। अब 1 सितंबर से चौथी व पांचवी के बच्चों को भी स्कूल बुलाया जाएगा। यदि महामारी के केस आगे नहीं बढ़ते तो जल्द ही नर्सरी से तीसरी तक की कक्षाओं के लिए भी निर्णय लिया जा सकता है।

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में भले ही स्कूलों को खोल दिया गया है, लेकिन स्कूल के स्टाफ व टीचर्स का केवल 50 प्रतिशत वैक्सीनेशन चिंता का विषय बना हुआ है। अभी सरकारी स्कूलों के करीब 50 प्रतिशत स्टाफ व टीचर्स ने ही वैक्सीन लगवाई है, जबकि प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स और स्टाफ की वैक्सीन की तो अभी मॉनिटरिंग भी नही हुई है। अभिभावकों को चिंता है की ऐसे में कैसे स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को कैसे सुरक्षित रख सकेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago