Categories: Politics

काम करना मेरा जनून – स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पूरे कर रहे कार्य

हरियाणा के ग्रह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ऑक्सीजन स्तर गिर जाने की वजह से इस समय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑक्सीजन स्तर गिर जाने के कारण रविवार को अनिल विज को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया। बुधवार को अस्पताल में भर्ती विज ने कहा कि वे नहीं चाहते कि उनकी बीमारी के कारण कोई भी काम रुके, इसलिए वे फाइलें निपटाते रहेंगे।

हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनीज विज ने कहा कि काम करना मेरा जुनून है और मैं नहीं चाहता कि मेरी बीमारी के चलते कोई भी काम रुके। अनिल विज ने ट्वीट कर बताया कि कुछ लोगों ने कहा है कि उपचार के दौरान उनका फाइलें निपटाना ठीक नहीं है जबकि उन्हें पूर्ण आराम के लिए कहा गया है। जवाब में विज ने कहा कि फाइलें चलती हैं तो सरकार चलती है और मैं नहीं चाहता कि मेरे कारण कोई भी सरकारी कार्य रुके।

काम करना मेरा जनून - स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पूरे कर रहे कार्य

गत वर्ष कोरोना की चपेट में आने के बावजूद भी अनिल विज अपना कार्य करते रहे थे। इस बारे में उन्होंने कहा कि कोरोना की चपेट में आने के दौरान जब मैं 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर था, तब भी मैने लगभग एक महीने तक अपने चंडीगढ़ कार्यालय में ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाकर फाइलों को निकाला था और दफ्तर के भी सारे काम किये थे। उन्होंने कहा कि यहां पीजीआई के डॉक्टर दिन-रात मेहनत करने में लगे हुए हैं। अतः मैं जल्दी ही ठीक हो जाऊंगा।

सरकारी बयान अनुसार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबियत में पहले से काफी सुधार आ रहा है। कुछ परीक्षण भी कराए गए हैं जिनके आधार पर उनका उपचार किया जाएगा। बता दें की अनिल विज शुक्रवार को जब अपने निवास स्थान पर थे तब अचानक से ऑक्सीजन स्तर गिर गया था, जिस कारण रविवार को पीजीआईएमआईआर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों द्वारा उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी गई थी। मंगलवार को विधानसभा सत्र का समापन था, जिसमें वे शामिल नहीं हो सके। स्वास्थ्य खराब होने के चलते पहली बार अनिल विज विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो पाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago