Categories: Uncategorized

पैग नहीं बनाने पर महिला डॉक्टर के पति ने की मारपीट, ससुराल वालों पर भी FIR दर्ज

हरियाणा के पानीपत में सेक्टर 13/17 थाने के अंतर्गत एक महिला डॉक्टर ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि शराब का पैग नहीं बनाने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

स्थानीय पुलिस ने पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत पर महिला के पति, उसके जीजा सहित अन्य ससुराल वालों पर मामला दर्ज किया है।

पैग नहीं बनाने पर महिला डॉक्टर के पति ने की मारपीट, ससुराल वालों पर भी FIR दर्ज

महिला डॉक्टर निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।

पैग न बनाने पर की मारपीट

आरोप है कि मारपीट की यह घटना 21 अगस्त रात डेढ़ बजे की है, जब महिला डॉक्टर के पति अपने जीजा के साथ घर पर आए और अपनी डॉक्टर पत्नी को शराब का पैग बनाने के लिए कहा।

पत्नी ने पैग बनाने से मना किया तो आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट की। उसके बाल पकड़कर उसे घसीटा और फिर उस पर पैग बनाने के लिए दबाव बनाया। लेकिन पत्नी ने फिर मना कर दिया।

तेज धार हथियार से हमला करने का लगाया आरोप

पुलिस को दी शिकायत में महिला डॉक्टर ने बताया कि उसके पति ने उस पर तेजधार हथियार से हमला करना चाहा, लेकिन महिला ने किसी तरह खुद का बचाव कर लिया। हालांकि, इस दौरान हथियार उसके माथे पर लगा और वह जख्मी हो गई। इसके बाद अपने आप को बचाने के लिए महिला डॉक्टर ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।

सास और ननद ने नहीं की पीड़िता की मदद

पीड़िता का आरोप है कि जब उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा था, उस समय उसकी सास और ननद दोनों घर पर ही थीं। पीड़िता के मदद मांगने पर भी उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं की।

आरोपी जल्दी ही होंगे गिरफ्त में

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स का कहना है कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर उसके पति और जीजा समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago