Categories: Featured

वैक्सीन नहीं लगाई तो सैलरी से हर महीने कट सकते हैं 15000 रुपये, जा सकती है नौकरी भी, इस कंपनी ने की घोषणा

ऐसे बहुत से लोग हैं जो वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। सरकार एक ओर टीकाकरण की रफ़्तार बढ़ाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी ओर टीके को लेकर अभी भी कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में अब डेल्टा एयर लाइन्स ने कंपनी के कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य कर दिया है।

वैक्सीन नहीं लगवाने पर कर्मचारियों पर हर महीने 15 हजार रुपये चार्ज लगाने का ऐलान किया है। ये फैसला महामारी को देखते हुए लिया गया है। कुछ लोग तो ये सोचकर ही वैक्सीन नहीं लगवा रहे कि अभी तो ऑफिस भी नहीं जाना है, घर से ही काम करना है तो फिर वैक्सीन क्यों लगवानी।

वैक्सीन नहीं लगाई तो सैलरी से हर महीने कट सकते हैं 15000 रुपये, जा सकती है नौकरी भी, इस कंपनी ने की घोषणा

महामारी के खिलाफ लड़ने में वैक्सीन को सबसे अचूक हथियार बताया गया है। कंपनी के सीईओ एड बास्टियन ने कहा कि अगर कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगवाते हैं तो कंपनी उन पर $200 (14,831 रुपये) प्रति माह चार्ज करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही के हफ्तों में वायरस के लिए अस्पताल में भर्ती सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण नहीं किया गया था। बास्टियन का कहना है कि कोविड-19 के इलाज पर हॉस्पिटल पर आने वाला खर्चा लगभग 50 हजार डॉलर है।

सोशल मीडिया की दुनिया में टीके को लेकर इतनी गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं कि कई लोग वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं। लेकिन इस एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि वह 30 सितंबर के बाद अगर कोई कर्मचारी बिना वैक्सीन के मिला तो उसकी सैलरी रोक दी जाएगी। कंपनी 12 सितंबर से हर हफ्ते टेस्टिंग करेगी। इसके अलावा कर्मचारियों को मास्क पहनना जरूरी है।

कंपनी ने कहा है कि 27 सितंबर तक सभी कर्मचारी को वैक्सीन लगवाना जरूरी होगा। 27 सितंबर के बाद कंपनी एक्शन लेते हुए कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाल सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago