हरियाणा के हिसार-दिल्ली नेशनल हाइवे पर सैनीपुरा पुल के समीप देसी शराब से भरी एक गाड़ी पलट गई। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में लोग शराब की बोतलें उठाकर ले जा चुके थे। पलटने के बाद गाड़ी के दो हिस्से हो गए और गाड़ी का एक हिस्सा काफी दूर जा गिरा।
गाड़ी में भरी शराब की पेटियां सड़क किनारे बिखर गई और वहां लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई।

शराब की गाड़ी के पीछे एक और गाड़ी थी
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे यह गाड़ी पलटी थी। साथ ही यह भी बताया कि शराब की गाड़ी के पीछे एक और गाड़ी लगी हुई थी।
लोगों की मदद से उठवाई बोतलें
घटना की सूचना मिलते ही सिसाय पुलिस चौकी में तैनात सब-इंस्पेक्टर सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे और बिखरी शराब की बोतलों को लोगों की मदद से उठवाया।
शराब मालिक का लगाया जा रहा है पता
सीआईए इंचार्ज दलवीर सिंह ने बताया कि अभी जांच पड़ताल जारी है। शराब के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है, यह शराब कहां ले जाई जा रही थी साथ ही गाड़ी चालक का भी पता लगाया जा रहा है।
हादसे के बाद लोगों की आई मौज
बता दें कि लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए बोतलें गायब कर दीं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि कितनी शराब की बोतलें गायब हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि हादसे के बाद लोगों की मौज हो गई।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…