खेलते खेलते 4 बच्चे कार में फंसे , जाने कैसी हुई दिल दहला देने वाली घटना

उत्तरप्रदेश में चार मासूमों को खेलने के दौरान एक कार के अंदर जाना बहुत भारी पड़ गया | बच्चे कहां इस अनहोनी को जानते थे | घटना उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है, यहां कार के अंदर जाने से चार मासूम बच्‍चे बेहोश हो गए | मासूमों को जब कार से बाहर निकालकर अस्‍पताल ले जाया गया तो इनमें दो दम तोड़ चुके थे और दो जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे | बच्चों को कार के अंदर परिजनों ने तड़पते देखा तो उनके होश से लेकर नींदें सब गायब हो गए।

खेलते खेलते 4 बच्चे कार में फंसे , जाने कैसी हुई दिल दहला देने वाली घटना

कार का दरवाजा खोलकर मासूमों को बाहर निकाला। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गंभीर बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्‍पताल पहुंच गई।

इस घटना के बारे में मुरादाबाद के एसपी अमित कुमार ने बताया मुंढा पांडे इलाके में चार मासूम जिनकी आयु 4 से 7 वर्ष की है, वे एक कार में बेहोश मिले थे | मासूम खेलते हुए कार के अंदर चले गए थे और अंदर लॉक हो गए थे | सभी को अस्‍पताल ले जाया गया था | जिनमे से दो की मौत गई और अन्‍य दो का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है |

हर किसी के दिल में मासूम बच्‍चों की मौत से इलाके के लोगों में दुख का है | इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं, जिसमें कार के अंदर दम घुटने से बच्‍चों की मौत हो चुकी है | माँ बाप का फर्ज़ है की कार को खड़ा करने के बाद पूरी तरह से लॉक कर दें ताकि बच्‍चे अंदर नहीं जा सकें | अभिभावकों को बच्‍चों पर नजर रखनी चाहिए और कार के अंदर जाने से पहले ही उन्‍हें रोक लें |

  • ओम सेठी
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago