Categories: Uncategorized

आपके आधार से कितने लोगों ने ले रखा है सिम?, इस तरीके से घर बैठे कर सकते हैं चेक

आज के समय में आधार कार्ड सभी लोगों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड एक व्यक्ति की पहचान होती है। अब तो हर क्षेत्र में आधार की जरूरत होती है। एक व्यक्ति सभी चीजों से, दस्तावेजों से आधार लिंक होता है। अब पैन कार्ड और आधार भी एक–दूसरे से लिंक है। आधार कार्ड के माध्यम से किसी भी व्यक्ति की जानकारी इक्ट्ठा की जा सकती है।

जब व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने जाता है तब उस दौरान व्यक्ति के फिंगर प्रिंट, आंखों की पुतली का प्रिंट लिया जाता है और उसकी एक प्रोफाइल तैयार की जाती है।

आपके आधार से कितने लोगों ने ले रखा है सिम?, इस तरीके से घर बैठे कर सकते हैं चेक

उस प्रोफाइल के अंदर व्यक्ति का नाम, उसकी जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, पता, व्यवसाय, आदि सभी जानकारियां उसकी प्रोफाइल में डाली जाती है और इस प्रोफाइल को मोबाइल नंबर से लिंक किया जाता है। आधार नंबर 12 क्रमरहित अंकों की संख्या है। जिससे हर व्यक्ति की पहचान आसानी से की जा सकती है।

हर जगह आधार की जरूरत

मानव जीवन के लिए आधार कार्ड बहुत ही उपयोगी सिद्ध हुआ है। आधार कार्ड की मदद से दुनिया में कहीं पर भी व्यक्ति अपनी पहचान बता सकेगा। आधार कार्ड हर जगह पर काम आता है। किसी नौकरी के फॉर्म भरना हो, एडमिशन के लिए, बैंक में हर जगह आधार कार्ड नंबर की आवश्यकता पड़ती है। इसके अलावा नया फोन कनेक्शन लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

घर बैठे ले सकते हैं जानकारी

बता दें कि एक आधार कार्ड से 18 फोन के कनेक्शन लिए जा सकते हैं। साथ ही अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड नंबर से कितने लोगों ने फोन कनेक्शन लिया हुआ है तो यह बहुत आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे-बैठे इसकी जानकारी हासिल कर पाएंगे।

सिम खदीदने की संख्या बढ़ी

फिलहाल में एक व्यक्ति एक आधार कार्ड नंबर से 18 सिम खरीद सकता है परंतु पहले व्यक्ति सिर्फ 9 सिम ही खरीद सकता था। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की तरफ से किए गए बदलाव के बाद एक आधार नंबर से सिम खरीदने की संख्या 9 से 18 कर दी गई है।

ट्राई ने अपने एक बयान में कहा था कि बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको बिजनेस के लिए अधिक से अधिक सिम की जरूरत पड़ती है। इसी वजह से एक आधार नंबर से सिम खरीदने की लिमिट बढ़ाई गई है। अगर आपको इस बात की जानकारी हासिल करनी है कि आपके आधार कार्ड से कितने नंबर लिंक है तो इसका पता लगाने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

आपके आधार से कितने नंबर लिंक हैं? ऐसे लगाएं पता

अगर आपको यह पता करना है कि आपके आधार कार्ड नंबर से कितने नंबर रजिस्टर्ड हो रखे हैं तो इसके लिए आपको इंटरनेट की आवश्यकता पड़ेगी।

  • सबसे पहले आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर आपको Get Aadhaar का ऑप्शन नजर आएगा, आप उस पर क्लिक कीजिए
  • उसके बाद Download Aadhaar पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद यहां View More का ऑप्शन नजर आएगा, आप उस पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद Aadhaar Online Service पर जाकर Aadhaar Authentication History पर जाना होगा।
  • इसके बाद यहां Where can a resident check/ Aadhaar Authentication History पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, यहां पर आधार नंबर डालें और कैप्चा एंटर करके सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब यहां Authentication Type पर All को सिलेक्ट कीजिए।
  • उसके बाद आपको कब से कब तक देखना है, यह डेट भी डालें।
  • इसके बाद आपको कितने रिकॉर्ड देखने हैं वह दर्ज कीजिए।
  • अब यहां ओटीपी डाल कर वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया इंटरफेस खुलकर आएगा, जहां पर आपको सारी डिटेल्स मिल जाएंगी।
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago