Categories: Featured

सिक्योरिटी गार्ड की बेटी खेलेगी भारत के लिए क्रिकेट हुआ टीम में चयन, भावुक कर देगी इनकी कहानी

मेघना सिंह की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान है। भारत में क्रिकेट को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। हर खिलाड़ी का देश के लिए खेलने का सपना होता है। इसके लिए वह जी तोड़ प्रयास भी करता है। कई खिलाडिय़ों के सपने टूट जाते हैं, तो कई ऐसे भी भाग्यशाली होते हैं, जिनके सपने साकार हो जाते हैं। छोटे से कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना आसान नहीं होता, लेकिन यह कर दिखाया है मेघना सिंह ने।

वह बतौर मध्यम गति की तेज गेंदबाज के रूप में आस्ट्रेलिया में टेस्ट, वनडे एवं टी-20 मैच खेलने के लिए उड़ान भरेगी। मेघना मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता विजयवीर सिंह द्वारिकेश शुगर मिल में गार्ड हैं, जबकि माता रीना सिंह आशा कार्यकर्ता हैं। मेघना के दादाजी प्रेमपाल सिंह रिटायर्ड पुलिस उप निरीक्षक हैं और दादी आशा सिंह गृहिणी हैं। 

सिक्योरिटी गार्ड की बेटी खेलेगी भारत के लिए क्रिकेट हुआ टीम में चयन, भावुक कर देगी इनकी कहानी

अन्य किसी भी खेल की तुलना में भारत में सबसे अधिक फैंस और दर्शक क्रिकेट के मैच में दिखाई देते हैं। मेघना ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शुरुआत में वह कोतवाली देहात में ही खेलती थी। उसकी प्रतिभा को देखते हुए पिता ने बिजनौर स्टेडियम में भेजना शुरू किया। बिजनौर स्टेडियम में कोच लक्ष्यराज त्यागी के निर्देशन में मेघना ने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। इसके बाद मेघना का चयन रेलवे क्रिकेट टीम के लिए हो गया। मेघना सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होकर देश में कस्बे का नाम रोशन किया है। मेघना के भारतीय टीम में चयन होने से कस्बे में हर्ष का माहौल है।

भारत के इतिहास में क्रिकेट में काफी नामी और महान खिलाड़ी हुए हैं। छोटे-छोटे गांव से निकलकर काफी खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़े हैं। बिजनौर के कस्बा कोतवाली देहात निवासी विजयवीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट और सीमित ओवरों की शृंखला के लिए महिला टीम का चयन किया है, जिसमें तेज गेंदबाज मेघना सिंह को टीम में स्थान दिया गया है।

जब कोई इंसान अपने सपने को अपना जुनून बना लेता है तो उसे कोई नहीं हरा सकता। मेघना सिंह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं। मेघना सिंह को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैच, एक दिन रात्रि टेस्ट और तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago