ईंट से ईंट बजाने वाले बयान को लेकर जहां एक ओर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को चारो तरफ से घेर निंदा की बारिश की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टी यानी कि भाजपा जनता पार्टी के नेता हो या फिर मंत्री इस बयानबाजी को भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इसी का एक ताजा उदाहरण हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। यहां हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री भी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा किए गए ईंट से ईंट बजाने वाले बयान को लेकर ट्वीट करते हुए दिखाई दिया और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सिद्धू ईंट से ईंट बजाने की बात कर रहे हैं।

जब कोई मिस्त्री अपने ही घर की ईंटें उठा-उठा कर फेंकने लगे तो समझ लो अब उस घर के धराशायी होने में देर नहीं। सिद्धू अपने विवादित बयानों को लेकर पहले भी अनिल विज के निशाने पर आते रहे हैं। उन्होंने पहले भी सिद्धू के संबंध में कई टिप्पणियां की हैं। इन टिप्पणियों में सिद्धू को एक प्रकार से नसीहत देने की ही बात होती है।
वहीं इसके अलावा सिद्धू के ‘ईंट से ईंट बजा दूंगा’ के बयान पर सांसद मनीष तिवारी द्वारा भी ट्वीट कर एक वीडियो साझा की, जहां उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती।
नवजोत सिंह सिद्धू बयान पर उठे विवाद को लेकर शनिवार को पंजाब प्रभारी हरीश रावत राहुल गांधी से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। वहां पहुंच उन्होंने राहुल गांधी से मिलने से पहले उन्होंने पत्रकारों को दिए बयान में कहा कि सभी का अपना बात करने का तरीका होता है। हालांकि, उन्होंने यह बात भी स्पष्ट कह दी कि इसे बगावत कहना ठीक नहीं है।
बैठक के बाद रावत ने कहा कि उन्होंने पूरी स्थिति से राहुल गांधी को अवगत करवा दिया है। मैं कांग्रेस प्रधान को भी इस बारे में पूरी जानकारी दे चुका हूं। अब मैं एक दो दिन में पंजाब जाऊंगा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से मुलाकात करूंगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…