Categories: Featured

56 की उम्र में ‘जयकांत शिकरे’ ने रचाई दूसरी बार शादी, जानिए कौन बनी दुल्हनिया

भारतीय सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज एक जाना माना नाम है। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश राज आज कल ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। साउथ सिनेमा के बड़े स्टार और बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन माने जाने वाले प्रकाश राज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वो पहले भी अपने बेबाक बयानों के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते थे। इस बार वजह थोड़ी अलग है।

स्टार सेलिब्रिटी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड के ‘जयकांत शिकरे’ यानी प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर दिया है। 56 साल की उम्र में प्रकाश राज ने दोबारा शादी की है। लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है।

56 की उम्र में 'जयकांत शिकरे' ने रचाई दूसरी बार शादी, जानिए कौन बनी दुल्हनिया

लोगों को इस कपल का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। ट्विस्ट ये है कि प्रकाश राज ने दूसरी शादी तो की है। लेकिन अपनी ही पत्नी से। 24 अगस्त को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से ही दूसरी बार शादी कर ली। पोनी, प्रकाश राज की दूसरी पत्नी हैं। 2010 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अब वापस लौटते हैं सोशल मीडिया पर प्रकाश राज को लेकर जो बातें हो रही हैं उनपर।

दूसरी पत्नी से दूसरी बार शादी करने को लेकर प्रकाश राज ट्रोल हो रहे हैं। उनपर ना जाने कितने मीम्स बन रहे हैं। एक तरह जहां उनके इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया तो वहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। प्रकाश राज ने इसके साथ ही बता दिया कि वो उम्र में भले ही 50 का पड़ाव पार कर गए हों लेकिन वो अभी भी बेहद रोमांटिक हैं और अपनी पत्नी से बेशुमार मोहब्बत करते हैं।

प्रकाश राज ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है। स‍िंघम’, ‘वॉन्‍टेड’ जैसी फिल्‍मों में अपने विलेन वाले क‍िरदार के लिए प्रकाश ने जबरदस्‍त तारीफें मिली।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago