Categories: Featured

30 हजार में खरीदी थी भैंस 51 लाख में बेची, जानिए क्या थी इसकी खासियत

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां अधिकतर जनता गांव में रहती है और खेती करके अपना गुजारा करती है। ज्‍यादा दूध देकर पाकिस्‍तान को पछाड़ने वाली हिसार के गांव लितानी की मुर्राह नस्ल की भैंस सरस्वती ने अब एक नया रिकाॅर्ड अपने नाम किया था। सरस्‍वती ने पहले 33 किलो 131 ग्राम दूध देकर पाकिस्तान काे पीछे छोड़ विश्व रिकार्ड बनाया था। अब सरस्‍वती भैंस 51 लाख रुपये में बिकी है।

खेती करने के साथ-साथ मवेशियों को पालना भी भारत का हमेशा से एक रिवाज रहा है। भैंस के मालिक सुखबीर ढांडा की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस कीमत में भैंस बिकने का भी यह वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है। भैंस को पंजाब के किसान पवित्र सिंह ने खरीदा है।

30 हजार में खरीदी थी भैंस 51 लाख में बेची, जानिए क्या थी इसकी खासियत

भारत में गाय भैंस भेड़ बकरी ऊंट आदि जानवरों को पाला जाता है। किसान सुखबीर ढांडा की सात वर्ष की सरस्वती ने पंजाब में आयोजित एक प्रतियोगिता में पाकिस्तान का विश्व रिकार्ड तोड़ा था। सरस्वती भैंस द्वारा पाकिस्तान का रिकार्ड तोड़े जाने पर उकलाना ही नहीं बल्कि हरियाणा में यह बात चर्चा का विषय बन गई थी। हर कोई भैंस पालक किसान सुखबीर ढांडा को बधाई देने में लगा था। भैंस को देखने के लिए लोगों का गांव लितानी में तांता लगा हुआ था।

कुछ समय पहले पंजाब के ही एक किसान की भैंस ने पूरी दुनिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। देसां में देस हरियाणा जित दूध दही का खाणा ये कहावत फिर से सच साबित कर दिखाई है। वह अपनी भैंस सरस्वती को अपने बच्चों की तरह रखते थे और उसकी देखभाल करते थे। दिन में सरस्वती को चारे में दस किलोग्राम फीड, जिसमें बिनौला, खल, चने का छिलका, मक्की, सोयाबीन, नमक व आधा किलोग्राम गुड़ व 300 ग्राम सरसों का तेल देते थे। इसके अलावा तीन किलोग्राम तुड़ी व कुछ हरा चारा खिलाते हैं। गर्मी व सर्दी से बचाने के लिए पूरी सावधानी रखते।

पाकिस्‍तान को पछाड़ ज्‍यादा दूध देने के बाद उन्‍हें यह डर सताने लगा कि कहीं उनकी भैंस चोरी न हो जाए। इसलिए उन्‍होंने इसे बेचने का फैसला लिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago