Categories: Featured

बहन से सांपों को राखी बंधवा रहा था शख्स, फिर जो हुआ जानकर यकीन नहीं करेंगे

रक्षाबंधन के दिन सांप के डंसने से युवक की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं लेकिन बिहार के छपरा जिले में एक शख्स ने अजीबोगरीब हरकत की। रविवार को बहन के सामने ही एक सांप ने युवक को डंस लिया। सांप के डसने के कुछ घंटे के भीतर ही भाई की मौत हो गई। सबसे अजीब बात यह है कि जिस युवक की सांप के काटने से मौत हुई है, वो कई सालों से सांप के द्वारा डंसे गए लोगों की जान बचाता आ रहा था।

सांपों को पकड़कर उनके जख्म का इलाज करने वाले संपेरे की सांप के काटने से ही दुखद मौत हो गई। उसने अपनी बहन से सांपों के राखी बंधवाने की कोशिश की। इस दौरान सांप ने युवक को काट लिया। परिजन तुरंत उसे लेकर डॉक्टर के पास गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

बहन से सांपों को राखी बंधवा रहा था शख्स, फिर जो हुआ जानकर यकीन नहीं करेंगे

गांव वाले इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं। यह घटना तब हुई जब वह दो विषैले नागों की पूंछ पकड़कर अपनी बहनों से उन्हें राखी बंधवा रहा था। ग्रामीणों के बीच यह शख्स सांपों के दोस्त के रूप में प्रसिद्ध था। उसे सांप पकड़ने और उन्हें पालने में एक्सपर्ट माना जाता था। वह सांप के काटे लोगों का इलाज भी करता था।

मनमोहन उर्फ भूअर अपनी बहनों से सांपों के जोड़े को राखी बंधवा रहा था. इसे देखने के लिए मौके पर गांव के काफी लोग मौजदू थे। ग्रामीणों के अनुसार वह सांप पालने का शौकीन था। उसे गांव वाले सांपों का दोस्त कहते थे। वह सांप पकड़ने में भी माहिर था। कहीं भी सांप आ जाता तो लोग तुरंत भुअर को बुलाते थे। गांव वालों का यह भी दावा है कि अगर किसी को सांप काट ले तो भुअर उनका इलाज भी कर देता था।

सांप ने भूअर को काट लिया। उसे इलाज के लिए लोग ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago