Categories: Crime

हरियाणा में बेखौफ अपराधियों के बुलंद हौसले, महिला सब इंस्पेक्टर पर हाथ आजमाया

हरियाणा में अब अपराध हो या फिर अपराधियों को न तो पुलिस प्रशासन का कोई खौफ रह गया है, और न ही किसी प्रकार के दंड से भय। तभी तो अब यह अपराधी दिनदहाड़े ही छीना झपटी और लूटपाट करने जैसे मामलों को अंजाम देने में कतई हिचकिचाहट नहीं कर रहे हैं। अभी तक आमजन को अपने हाथों से लूटने वाले बदमाशों का निशाना स्वयं खाकी वर्दी बनने लगे हैं।

इसी का एक ताजा उदाहरण हरियाणा राज्य के अंतर्गत आने वाली सिरसा जिले में देखने को मिला जहां दिनदहाड़े महिला सब इंस्पेक्टर के साथ छापामारी की पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। इसका अर्थ बिल्कुल स्पष्ट है कि अब बेखौफ दिनदहाड़े अपराधों को अंजाम तक पहुंचाने वाले इन बदमाशों को किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं रह गया है, यह तो अब खाकी वर्दी पर भी अपना निशाना साधने से अपने कदम पीछे नहीं हटा रहे हैं।

हरियाणा में बेखौफ अपराधियों के बुलंद हौसले, महिला सब इंस्पेक्टर पर हाथ आजमाया

वीडियो रिकॉर्डिंग में दिख रहा है कि एसआई सुशील बाला पैदल अपने घर जा रही थी। तभी अपराधी बेखौफ होकर अपनी बाइक रोककर हिमाचल पुलिस की सब इंस्पेक्टर के गले से चेन झपटते हैं, और फरार हो जाते हैं। वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कराई गई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा हैं।

सब इंस्पेक्टर सुशील बाला ने अपने साथ घटित घटना के बारे में विस्तार से बताया कि वह हुडा सेक्टर 20 के पार्ट 2 से सोमवार शाम पैदल घर जा रही थी। उसी समय पीछे से बाइक सवार दो युवक आए।

उनमें से एक ने उसके गले पर झपटी मारी और सोने की चेन लॉकेट सहित खींच कर तोड़ ली.. एक युवक नीली टीशर्ट और लोअर पहने था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं अब
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें पल्सर बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दे रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago