Categories: Faridabad

केक काटकर महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव, प्रधान जगदीश भाटिया ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद। श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान कृष्ण की एक झलक पाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच भगवान कृष्ण की पूजा अर्चन की तथा उनसे अपने मन की मुराद मांगी। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातकालीन आरती का शुभारंभ करवाया और सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

मंदिर में सुबह से ही भक्त काफी संख्या में पहुंचे। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। भक्तों को मास्क पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करने की अपील की गई।

केक काटकर महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में मनाया गया भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव, प्रधान जगदीश भाटिया ने दी शुभकामनाएं


श्रद्धालुओं ने सुंदर झांकियों के दीदार किए
मंदिर में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर युवा अवस्था तक की सुंदर व मनमोहक झांकियां बनाई गई थी। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया के मार्गदर्शन में कलाकारों ने झांकियों को बनाया। मंदिर की व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी स्वयं कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर ली।

शाम को मंदिर में भगवान कृष्ण की आरती की गई। इस अवसर पर सरस्वती म्यूजिकल गु्रप ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को रात भर नाचने व झूूमने पर मजबूर कर दिया। सरस्वती म्यूजिकल गु्रप के राजेश दुआ, हरीश मखीजा, पायल सरगम और प्रिंसी मुंजाल ने एक से बढक़र एक भजन गाए और देर रात तक भगवान कृष्ण की भक्ति में शमां बांध दिया।

इस अवसर पर उन्होंने मच गया शोर सारी नगरी रे, आया ब्रिज का बांका संभाल अपनी घघरी वे गाने पर श्रोता सारी रात झूमते रहे। इसी तरह से काली कमली वाले मेरा यार है और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है। इस तरह से भजन गाकर सरस्वती म्यूजिक गु्रप ने भगवान कृष्ण की भक्ति में सारा माहौल सराबोर कर दिया।


केक काटकर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए श्रद्धालु और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी को इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस धार्मिक आयोजन में उद्योगपति आनंद मल्होत्रा, गुलशन भाटिया, प्रदीप झांब, नीरज अरोड़ा, मनीष, राजकुमार, रमेश सहगल, संजय , फकीरचंद कथूरिया, प्रदीप भाटिया, नेतराम, बलजीत, सुरेंद्र गेरा, दिनेश भाटिया, राहुल मक्कड़, धीरज आदित्य, बलदेव, विजय चंदर, मुरारी लाल एवं शेर सिंह बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्म होने की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई तथा केट काटकर व प्रसाद का वितरण कर उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस का भी मंदिर संस्थान को पूरा सहयोग रहा। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने सारी व्यवस्था को पूरी तरह से चाकचौबंद रखा। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह का आभार जताया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago