Categories: Featured

लोग समझते थे गवार, फिर ऐसे सामने आई हकीकत महिला निकली आईएएस ऑफिसर

भारत में काफी समय पहले से रूढ़वादी परंपरा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब किसकी तस्वीर वायरल हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। आधुनिकता की चकाचौंध में आज युवाओं का अपनी माटी से जुड़ाव खत्म होता जा रहा है। कम ही युवा होंगे जो किसी बड़े मुकाम पर पहुंचने के बाद भी अपने रीति-रिवाज को पूरी निष्ठा से निभाते होंगे। इन सारी बातों के बीच राजस्थान की एक युवा आईएएस ऐसी हैं, जो कम उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद भी अपनी माटी से जुड़ी हुई हैं।

लोगों के पहनावे और वेशभूषा के आधार पर वर्गीकृत कर दिया जाता है। मोनिका की सादगी और गांव की संस्कृति के जुड़ाव ने आज उन्हें सोशल मीडिया पर एक सेलिब्रेटी बना दिया है।

काफी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिनमें व्यक्ति की उसके दिखने के ढंग और पोशाक से ही औकात का अंदाजा लगा लिया जाता है। युवा आईएएस मोनिका यादव सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के लिसाड़िया गांव की रहने वाली हैं। साल 2017 में मोनिका ने यूपीएससी में 403वीं रैंक हासिल की। जिसके बाद वह राजस्थान कैडर की आईएएस बनीं। मोनिका को सादगी काफी पसंद है। उन्हें अपने गांव और उनकी परंपराओं से काफी लगाव है। मोनिका की सादगी से उनके साथ काम करने वाले लोग भी काफी प्रभावित रहते हैं।

एक महिला को गांव के लोगों ने अनपढ़ और गवार समझ लिया था। यह सब हुआ उसके साधारण पहनावे के कारण लेकिन इसके बाद जब लोगों को पता चला कि वह महिला गवार नहीं बल्कि एक आईएएस ऑफिसर है। मोनिका ने मार्च 2020 में बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर छा गई। मोनिका ने बचपन से ही अफसर बनने का सपना देखा था। इसके पीछे वजह थी पिता का भी अधिकारी होना।

मोनिका की शादी आईएएस सुशील यादव से हुई है। मोनिका के पिता हरफूल सिंह यादव वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए मोनिका यादव ने जमकर मेहनत की और अपना मुकाम पाया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

13 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago