Categories: Press Release

नारनौंद के हर गांव में होगा बस स्टॉप, सिसाय में बनेगा धान खरीद केंद्र – दुष्यंत चौटाला

नारनौंद हलके के बड़े गांव सिसाय में इस सीजन में धान खरीद के लिए केंद्र बनाया जाएगा। क्षेत्र के जिन गांवों में बस स्टॉप की सुविधा नहीं है, उन गांवों में बस स्टॉप बनवाए जाएंगे। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही।

वे बुधवार को पंचकुला में जेजेपी द्वारा आयोजित नारनौंद हलके की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने बैठक में नारनौंद हलके से पहुंचे एक-एक व्यक्ति से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को तसल्ली से सुना और उनका समाधान किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नारनौंद में विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क व बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करवाया जाएगा और जिसका स्थानीय लोगों को पूरा लाभ मिलेगा।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर से शुरू होने जा रही खरीफ सीजन की फसल खरीद के दौरान नारनौंद के किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी ना आए, इसके लिए क्षेत्र के बड़े गांव सिसाय में अलग से धान खरीद के लिए केंद्र बनाया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि नारनौंद हलके के जिन-जिन गांवों में बस स्टॉप नहीं है, उन गांवों में जल्द प्रदेश सरकार द्वारा बस स्टॉप बनवाए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बस सुविधा में आसानी हो।

बैठक के दौरान नारनौंद के गणमान्य लोगों ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का करने, सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य, जलघरों के मरम्मत समेत क्षेत्र से जुड़े अन्य कई विकास कार्यों की मांग उपमुख्यमंत्री से की। साथ ही उन्होंने पुठी, बडाला, माजरा, गुराना, पेटवाड़, मिर्चपुर आदि गांवों में ज्यादा बारिश के कारण खेतों में जलभराव की समस्या से भी अवगत करवाया।

डिप्टी सीएम ने नारनौंद वासियों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी और रोजगार, बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शुद्ध पेयजल समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं में हलके को अग्रणी रखा जाएगा।

इस अवसर पर जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, विधायक अमरजीत ढांडा, एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, हिसार से जिला प्रधान रमेश गोदारा, हलका प्रधान अमीत बूरा, ओमप्रकाश खरबला, रामकुमार भट्ट, छन्नो देवी, सेवापति पान्नो, समुंदर पुठी, ईश्वर सिंघवा, योगेश गौतम, मनजीत कापडो, संदीप लोहान, सजन कालीरावण, धर्मबीर सिहाग, अमरजीत मलिक, कृष्ण पंडित राखी, वेद बुड़ाना समेत नारनौंद हलके के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago