Categories: Press Release

प्रदेश की वर्तमान भाजपा गठबंधन सरकार लुटेरी: ओमप्रकाश चौटाला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार लुटेरों की सरकार है और पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। कुछ समय बाद यह सरकार स्वयं अपने बोझ से ही गिर जाएगी। इनेलो सुप्रीमो बुधवार को अनाजमंडी में आयोजित कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस ने एक योजनाबद्ध तरीके से एक षड्यंत्र के तहत उन्हें 3206 युवाओं को नौकरी देने के मामले में जेल भेजा। अदालत के आदेश पर उनने जेल की सजा पूरी की, उस दौर में कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों ने यह समझा कि इनेलो अब पूरी तरह से खत्म हो जाएगी मगर इनेलो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर पहले से भी अधिक मजबूती से उभरी है।

उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन को पहले से भी अधिक मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ें। जो कार्यकर्ता किसी कारण से पार्टी छोडक़र चले गए हैं, उन्हें मनाकर वापिस इनेलो में लाएं। आने वाले समय में प्रदेश में सरकार इनेलो की बनेगी क्योंकि यही जनता की आवाज है और जनता की आवाज परमात्मा की आवाज होती है।

उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवी लाल द्वारा लगाया गया वृक्ष है मगर समय के साथ कुछ स्वार्थी किस्म के लोगों ने इस वृक्ष के फल खाए हैं। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस बर्बरता की जितनी भत्र्सना की जाए कम है।

किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है जिसमें इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। अन्नदाता अपनी लड़ाई जितेगा और धमंड में चूर भाजपा सरकार का देश और प्रदेश में अंत होगा।
उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल के सपनों को साकार करेंगे और इनेलो की सत्ता बनने पर हर व्यक्ति के लिए रोजी-रोटी और मकान का इंतजाम करेंगे।

प्रदेश की जनता की खुशहाली इनेलो के सत्तासीन होने पर ही होगी। आज इनेलो का प्रदेशभर में ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। इनेलो के सत्तासीन होने पर प्रदेश के योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, फिर चाहे इसके लिए उन्हें फांसी ही क्यों न हो।
उन्होंने कहा कि इनेलो से पूर्व और बाद की सरकारों ने प्रदेश के खजाने को लूटा है।

आज पूरे प्रदेश पर दो लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज है और इसलिए कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं। आज देश और प्रदेश के राजनीतिक हालात खराब हैं और सरकार ने कोई भी जनहित का कार्य नहीं किया है। सीएम विंडो पर भी जनता की कोई सुनवाई नहीं होती।

इस अवसर पर डबवाली से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ममता मिढा के प्रयासों से आधा दर्जन से अधिक महिलाएं इनेलो में शामिल हुई। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, सिरसा के प्रभारी कर्ण चौटाला, पूर्व मंत्री भागीराम, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, जसवीर सिंह जस्सा, महंत बलदेवदास, विनोद बेनीवाल, रमेश मेहता एडवोकेट, कृष्णा फौगाट, महावीर शर्मा, विनोद अरोड़ा, अभय सिंह खोड, गुरविंद्र सिंह सरपंच, सुभाष नैन, प्रदीप मेहता, मनोहर मेहता, गुरदयाल मेहता, रंधीर जोधकां, विनोद दड़बी, नरेंद्र मेहता, मधु चौहान, अंगूरी वर्मा, रानी रावत, सरोज वर्मा, सावित्री देवी, ममता सैनी, गोपी सैनी, सुशीला शर्मा, विमला भाकर, मंदर ओढां, धर्मवीर नैन, कृष्ण झोरड़, भगवान कोटली, आत्माराम सरपंच, विरेंद्र न्यौल, मुकेश रोहिल्ला व श्याम इंदौरा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago