Categories: Press Release

ऑनलाइन एजुकेशन के लिए जारी किया गया टोल फ्री नंबर, इन कक्षा के विद्यार्थियों को ही मिलेगी सुविधा

फरीदाबाद, 01 सितम्बर। जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि जिला में स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक ओर शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में सहज पथ नॉलेज फाउंडेशन के द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन के लिए एक टोल फ्री नंबर 1800-890-6006 दिया है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को अलग अलग विषय/सब्जेक्ट की पढ़ाई अच्छे तरीके से कर सकते है।

उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल कक्षा छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है। इसके अंदर चार ही विषय अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय शामिल हैं। इसके लिए सोमवार से शनिवार तक सांय 5:00 से 8:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं और रविवार को प्रातः 9:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कॉल करने के लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण, अपना नाम, अपने स्कूल का नाम, अपनी कक्षा चुनने के लिए आईवीआर/ IVR ध्यान से सुने और सही बटन दबाना होगा।

खण्ड शिक्षा अधिकारी बलबीर कौर ने बताया कि विद्यार्थियों को कक्षा 6 के लिए 6, कक्षा 7 के लिए 7 ,कक्षा 8 के लिए 8, कक्षा 9 के लिए 9 और कक्षा 10 के लिए 0 दबाना होगा। उन्होंने आगे बताया कि विद्यार्थियों को अपने राज्य का नाम,अपने जिला का नाम, अपने मोबाइल ऑपरेटर को चुनना होगा।

उन्होंने बताया कि यदि विद्यर्थियों ऑपरेटर जीआईओ/jio है तो उन्हें 1 दबाना होगा वरना 2 दबाएं। ध्यान रखें कि विद्यार्थियों को ये सभी जानकारी देनी जरूरी है अन्यथा विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा नहीं होगा और वे निशुल्क सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण पूरा होने के 72 घंटे बाद विद्यार्थी सिर्फ कॉल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

कॉल करते समय विषय विषय का चयन आईवीआर/ IVR को ध्यान से सुने और उचित चयन करें। उन्होंने आगे बताया कि विज्ञान के लिए 1, भौतिक विज्ञान के लिए, (Only for 9th and 10th) कक्षाओं के विद्यार्थियों एक दबाना होगा। जीव विज्ञान के लिए 2, सामाजिक विज्ञान के लिए 2, गणित के लिए 3, अंग्रेजी के लिए 4 दबाना होगा।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सही विषय चुनने से विद्यार्थियों की कॉल को टीचर से जोड़ दिया जाएगा और वे अपने सवाल का जवाब पा सकते हैं। ऐसा ना करने से विद्यार्थियों की कॉल जुड़ नहीं पाएगी। एक ही बार करना होता है। उसके बाद बस विषय का चयन करना होगा और विद्यार्थी कॉल टीचर के पास पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस संदेश को सभी अध्यापक गण कक्षा 6 से 10 तक के सभी बच्चों के पास भेजे ताकि सभी विद्यार्थी इसका फायदा उठा सकें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago