Categories: Featured

सोलर एनर्जी में मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, अब नहीं रहना पड़ेगा चीन पर निर्भर

भारत की सबसे अमीर हस्ती मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूरे देश में सबसे बड़ा कारोबार है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यूरोप की सोलर पैनल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी आरईसी ग्रुप को खरीदने की योजना बनाई है।

सौदे को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की चाइना नेशनल केमिकल कॉर्प से बातचीत जारी है। यह सौदा 1 से 1.2 अरब डॉलर में हो सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कुछ दिनों पहले ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कदम रखने का ऐलान किया था।

सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस सोलर एनर्जी में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में उतरने का फैसला किया था। कंपनी इस सौदे के लिए 50 से 60 करोड़ डॉलर का फंड जुटाने के लिए दुनियाभर के बैंकों से बातचीत कर रही है। वहीं दूसरी ओर बाकी बची हुई राशि इक्विटी के जरिए जुटाई जाएगी।

आरईसी ग्रुप का मुख्यालय नॉर्वे में है और यह सिंगापुर में रजिस्टर्ड है। Pirelli Tyres और Syngenta में ChemChina की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। बता दें कि REC Group फोटोवॉल्टेइक एप्लिकेशंस और मल्टी क्रिस्टालाइन वैफर्स के लिए सिलिकॉन मैटेरियल बनाता है। यह खबर काफी बड़ी थी जिससे पूरे देश को फायदा होने वाला है अभी एक और घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोलर एनर्जी सेक्टर में भी कदम रखने की घोषणा कर दी है। रिलायंस और आरईसी के सौदे को लेकर कुछ हफ्ते में औपचारिक ऐलान हो सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago