Categories: Featured

सालों तक साथ देने वाले बैल का किसान ने किया अंतिम संस्कार, वजह जानकार रो पड़ेंगे

बैल के मरने के बाद उसका अंतिम संस्कार सगे-संबंधियों की तरह किया गया। देश में जानवरों को भी घर के सदस्य के रूप में माना जाता है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां कृषि करने के लिए विभिन्न साधनों का उपयोग किया जाता है। आज के समय जहां खेती में दिन-प्रतिदिन नई नई तकनीकी आ रही है वही पुराने समय में लोग बैल से हल जोत कर खेती किया करते थे। आज हम आपको ऐसे ही एक किसान के बारे में बताते हैं जिसके पास 23 साल से एक बैल था।

फूलों से सजी बैलगाड़ी पर बैल की शवयात्रा निकली। किसान को अपने बैल से इतना अधिक प्यार था कि उसने बैल की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार किया फिर तेरहवीं करके गांव वालों को भोजन भी करवाया।

फूलों से सजी बैलगाड़ी। आगे-आगे ताशे बजाते लोग और ग्रामीणों का समूह। यह मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के देवपुर में सामने आया। बैल के मालिक का नाम संदीप नरोते है। संदीप ने बताया कि लगभग 25 साल पहले उनके पिता एक बछड़े को घर लेकर आए थे जिसका नाम सुक्रया रखा। धीरे-धीरे यह बड़ा होता गया और इसने खेती में एक परिवार के सदस्य की तरह हमेशा साथ दिया। बैल ने हमेशा अपने मालिक का साथ दिया और पूरे जी-जान लगा करें खेती में सहयोग देने लगा।

जिसने भी यह नजारा देखा सोचा गांव की बरात होगी। लेकिन ऐसा नहीं था। संदीप ने कहा कि उनका बैल सबसे अधिक ताकतवर था जब किसी अन्य बल को उनके पास लाया जाता है तो कोई भी बैल उसका मुकाबला नहीं कर पाता था जब गाड़ी को चलाने के लिए जोड़ा जाता था तो यह सोचने पर मजबूर हो जाते थे कि इस बल के साथ कौन से दूसरे बैल को जोड़ा जाए जो इसकी बराबरी करने के आस-पास हो।

बैल का अंतिम संस्कार गोवंश की रक्षा व दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित करने के लिए किया है। संदीप ने अपने बैल की समझदारी का किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक बार वह अपने बेटे सोहम के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर कहीं जा रहा था। तभी उसका बेटा बैलगाड़ी से नीचे गिर गया जिस जगह वह गिरा वह जगह बैल के दोनो पैरों के पीछे और गाड़ी के पहिए के आगे थी तभी बैल एकदम से खड़ा हो गया वरना गाड़ी का टायर छोटे बेटे के ऊपर से निकल जाता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago