Categories: Featured

टीवी की इन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं Sidharth Shukla, लेकिन हमेशा अधूरी रही मोहब्बत

बॉलीवुड के और टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विनर रहे थे और उनके करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा था। एक्टर के चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी लेकिन कई रिलेशनशिप्स में रहने के बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला की मोहब्बत कभी मुकम्मल नहीं हो सकी।

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्होंने रात को सोने से पहले एक दवाई खाई थी जिसके बाद वह सुबह उठे ही नहीं। सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट यूं तो काफी लंबी रही लेकिन जब भी उनके हालिया रिलेशनशिप्स की बात उठती थी तो हमेशा शहनाज गिल का ही नाम लिया जाता था। बिग बॉस हाउस में दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे और हैश टैग #SidNaazKiShaadi आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर जाता था। दोनों कभी शादी के बंधन में नहीं बंधे।

सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार 30 अगस्त को ट्विटर पर पोस्ट किया था। उनकी उम्र 40 साल थी। उन्होंने मुंबई के कपूर अस्पताल में आखिरी सांस ली। कई हसीनाओं के साथ रिश्तों के लिए चर्चा में रहे थे। बिग बॉस सीजन 13 में जहां आकांक्षा पुरी के पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें आई थीं तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला भी आकांक्षा पुरी को डेट कर चुके हैं। पारस छाबड़ा ने खुद ये बात कंफर्म की थी कि सिद्धार्थ और आकांक्षा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आकांक्षा के साथ भी सिड की मोहब्बत कभी मुकम्मल नहीं हुई।

सिद्धार्थ शुक्ला का इस तरह चले जाना पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद खबर है। शेफाली जरीवाला बिग बॉस हाउस में शामिल होने से पहले खुद इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उनका और सिद्धार्थ शुक्ला का पास्ट रहा है। कहा जाता है कि करियर की शुरुआत में दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन ये इश्क भी आखिरकार अधूरा ही रहा।

तनिशा मुखर्जी, पवित्रा पुनिया, स्मिता बंसल, दृष्टि धामी, आरती सिंह के साथ भी उनका अफेयर रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी शो “बालिका वधू” में अपनी भूमिका के लिए काफी प्रसिद्ध मिली थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

24 minutes ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago