Categories: Press Release

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, नशे के थे आदी, दो सोने की अंगूठी भी बरामद

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवि तथा अभिषेक उर्फ छपरा का नाम शामिल है जो फरीदाबाद की संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं।

आरोपियों के खिलाफ थाना सारण में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपियों ने रात के समय पर्वतीय कॉलोनी में स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर वहां से 2 सोने की अंगूठी, 2 मोबाइल फोन तथा 7 हजार रुपए चोरी किए थे।

क्राइम ब्रांच को इन आरोपियों के बारे में गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर दिनांक 1 सितंबर को सेक्टर 52 की पुलिया के पास से इन्हे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए इन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी इससे पहले भी चोरी के मुकदमों में कई बार जेल जा चुके हैं।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की 2 अंगूठी बरामद की गई है जिनकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए है।

इस वारदात में इनका एक अन्य साथी आरोपी शिवा भी शामिल है जिसकी पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago