Categories: Faridabad

बीजेपी शासन में न फरीदाबाद व्यवस्थित है और न उत्तर प्रदेश : विधायक नीरज शर्मा

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के हालात भी फरीदाबाद की हमारी एनआईटी विधानसभा से कोई ज्यादा बेहतर नहीं है, यह कहना था विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा यहां तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे । मंदिर मार्ग में जलभराव के कारण उन्होंने एनआईटी की तुलना गोरखपुर से कर डाली।

शर्मा ने कहा कि हिंदुओं की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है तरकुलहा देवी का यह मंदिर। यह सिद्ध पीठ है लेकिन इसके बावजूद यहां जल निकासी की व्यवस्था एकदम ढचार है, घुटनों तक पानी है। इसके कारण न सिर्फ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि यहां अपनी दुकानें लगाई बैठे सैकड़ों दुकानदार भी असुविधा में हैं।

कॉरोना के कारण वैसे भी उनका काम धंधा अच्छा नहीं चल रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि मंदिरों में जाने से पहले हिंदू स्नान करते हैं स्वयं को शुद्ध करते हैं लेकिन इस गंदे पानी से निकलकर मां तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जाना अपने आप में पाप से कम नहीं है श्री शर्मा ने चुटकी ली की बीजेपी न तो यूपी में कोई विकास कर पा रही है

और न ही मेरे विधानसभा क्षेत्र एनआईटी में बार-बार सरकार का ध्यान भ्रष्टाचार की ओर आकर्षित करने के बावजूद, बार-बार सरकार का ध्यान नगर निगम की खामियों की ओर दिलाने के बाद भी एनआईटी 86 के निवासियों के लिए कोई बहुत अच्छी सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मन में बहुत पीड़ा थी कि मेरी विधानसभा में 60 फुट रोड पर लगातार ऐसे ही पानी भरता है,

लेकिन यूपी पहुंचकर समझ आया कि यही भाजपा शासन के विकास की परिभाषा है। गोरखपुर और एनआईटी में कोई खास फर्क नहीं है। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हिंदू भावनाओं को समझते हुए इस मंदिर के विकास की अपील की है, उन्होंने कहा कि इस मंदिर से जल निकासी की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago