Categories: Featured

रिकॉर्ड GST कलेक्शन, विकास दर में उछाल, महँगाई घटी, आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए आयी ये अच्छी खबरें

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगस्त महीने में देश में जीएसटी का कलेक्शन 1.12 लाख करोड़ रुपए के पार रहा, जो कि समान अवधि में पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है। ऐसा दूसरी बार है जब लगातार दूसरे महीने देश का जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए है।

पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस साल अगस्त में जीएसटी से होने वाली आमदनी 30 फीसदी ज्यादा रही है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अगस्त 2021 में सकल जीएसटी रेवेन्यू 1,12,020 करोड़ रुपए है, जिसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,522 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी के 26,605 करोड़ रुपए, इंटीग्रेटेड जीएसटी के 56,247 करोड़ रुपए और उपकर के 8,646 करोड़ रुपए हैं। अगस्त में जीएसटी कलेक्शन जुलाई 2021 के मुकाबले 1.16 लाख करोड़ रुपए कम है।

वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी जीएसटी से होने वाली आमदनी ज्यादा रहेगी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, पिछले साल अगस्त 2020 में 86,449 करोड़ रुपए था। जबकि, वर्ष 2019 में अगस्त के ही महीने में यह 98,202 रुपए था। वित्त मंत्रालय ने आने वाले समय में जीएसटी कलेक्शन के और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई है।

जीएसटी कलेक्शन पर महामारी की दूसरी लहर का असर पड़ा है। मोदी सरकार और देश के लिए आर्थिक मोर्चे पर एक और अच्छी खबर सामने आई। वित्त मंत्रालय के आँकड़ों में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2021-2022 में पहली तिमाही में देश के जीडीपी की रफ्तार 20% से भी अधिक रही है। इससे अर्थव्यवस्था के सुस्ती से उबरने के स्पष्ट संकेत मिले हैं।

सभी को नुक्सान पहुंचाने वाले संक्रमण के केस कम होने के बाद जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि इकोनॉमी पटरी पर आ रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago