
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के चार स्थानीय नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी की प्रदेश इकाई ने चार बीजेपी नेताओं को पार्टी से छः साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित नेताओं में भिवानी जिले से तीन और एक गुरुग्राम से हैं।
भिवानी से पवन घणघस, अशोक तिगड़ाना और सुनील चौहान, वहीं गुरुग्राम से कुलभूषण भारद्वाज को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किया निष्कासित
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम में कुलभूषण भारद्वाज सरकार की नीतियों के खिलाफ थे। कई नियुक्तियों को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए थे। उनके विरोध के सुर लगातार मुखर हो रहे थे। इस कारण भाजपा ने उन्हें छः साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
वहीं, भिवानी के तीनों नेताओं को अनुशासनहीनता, पार्टी के कामों में लापरवाही एवं अन्य कारणों की वजह से निष्कासित किया गया है।
पत्र जारी कर दी जानकारी
भाजपा स्टेट ऑफिस रोहतक से प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने पत्र जारी कर चारों के निष्कासन की जानकारी दी है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…