Categories: Featured

मुंबई के सबसे महंगे इलाके में खरीदा है टाइगर श्रॉफ ने अपना ड्रीम होम ,देखें इनके घर की तस्वीरें

टाइगर श्रॉफ इन दिनों बुलंदी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ अपने शानदार अभिनय और दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के साथ ही उनका ड़ास लोगों के बीच लोकप्रिय रहता है। उनके करियर से अलग वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। टाइगर ने हाल ही में अपने परिवार के लिए एक खूबसूरत घर खरीदा है। ये घर एक दो या तीन कमरों का नहीं बल्कि आठ कमरों का है।

टाइगर श्रॉफ का नाम बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं के लिस्ट में शुमार हो चुका है। टाइगर के इतने बड़े घर को खरीदने के पीछे का कारण उनका परिवार ही है। वह चाहते हैं कि सब एक साथ मिलकर एक ही घर में रह सकें। टाइगर ने घर को और खास बनाने के लिए एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन से इसे डिजाइन करवाया है।

टाइगर श्रॉफ ने बेहद ही कम समय में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर की लिस्ट में आते हैं और उन्होंने कई सितारों के घरों को सजाया है। टाइगर का घर मुंबई के सबसे मंहगे इलाके खार वेस्ट के रुस्तमजी पैरामाउंट में हैं। इस सोसाइटी में 2, 3, 4, 5, 6 और 8 बीएचके अपार्टमेंट हैं। टाइगर ने यहां 8 बीएचके का अपार्टमेंट लिया है। वह अपने पैरेंट्स जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा के साथ इस घर में शिफ्ट हो चुके हैं।

आज के समय में टाइगर श्रॉफ हिंदी सिनेमा जगत के सबसे महंगे अभिनेता बन चुके हैं। इस घर में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं जैसे जिम, स्विमिंग पूल ,गेम रूम घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस घर की खास बात है कि उनके घर से अरब सागर बिल्कुल साफ दिखाई देता है। इस सोसाइटी में एक आउटडोर फिटनेस जिम, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग एरिया और एक स्टार-गेजिंग डेक भी शामिल है।

टाइगर श्रॉफ बेहद ही आलीशान लाइफस्टाइल जीते हैं। श्रॉफ परिवार कार्टर रोड की इमारत में किराए पर रहता था। अब पूरा परिवार अपने नए मकान में शिफ्ट हो गया है। इस कॉम्प्लेक्स में हार्दिक पांड्या, रानी मुखर्जी, क्रुणाल पांड्या, मेघना घई पुरी, दिशा पाटनी जैसे कई सेलेब्स घर खरीदने की इच्छा जता चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago