Categories: Crime

चारों सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाले क्रिमिनल बेटे को नहीं कोई सिकवा, सिर्फ पुरुष प्रेमी के लिए वही आंसुओ की धारा

हरियाणा के रोहतक जिले के अंतर्गत आने वाले झज्जर चुंगी स्थित शीतल नगर की बाग वाली गली में 27 अगस्त को हुई एक घटना ने जहां सब को झकझोर कर रख दिया था। वही इतनी सी उम्र में क्रिमिनल बेटे की सच्चाई जान हर कोई दंग रह गया।

किसी का भी इस घटना पर विश्वास कर पाना मानो जैसे नामुमकिन सा हो गया था। मगर पुलिस की चतुराई से अभिषेक उर्फ मोनू की सच्चाई को समाज के सामने लाकर इस दर्दनाक वाक्य से वास्तव में रूबरू कराया।

गौरतलब, 27 अगस्त को अपने ही परिवार के 4 लोगों मारने वाले का 5 दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अब रविवार को पुलिस किसी भी समय उसे कोर्ट में पेश कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक रिमांड के दौरान आरोपी ने अनेक रहस्यों से पर्दा तो उठाया था, बावजूद इसके अभी भी कई पेचिदा सवाल ऐसे हैं, जिसके लिए उसे आगे भी रिमांड पर लेना जरूरी है।

वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी बहुत ही जटिल है। वह आए दिन नए-नए खुलासे करके वारदात में नए मोड़ ला रहा है। आरोपी बहुत ही शार्प और कूल माइंडिड क्रिमिनल है। सबसे बड़ी बात तो यह कि जहां इस वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जहां यही क्रिमिनल बेटा चीख चिल्लाकर अपने परिवार को खोने की दुहाई दे रहा था और अपने पिता के चेहरे को देखने के लिए सिसकियां भर रहा था। मगर सच तो यह है कि उसे परिवार को मारने का दुख नहीं है। वह रिमांड अवधि के दौरान जो भी राज खोल रहा है, उनकी सत्यता पर आसानी से सवाल नहीं उठा सकते हैं। इन सब को देखते हुए उसका रिमांड नहीं भी बढ़वाया जा सकता है।

बताते चलें कि लगातार चलें 5 दिन की रिमांड अवधि के दौरान अभिषेक पुलिस की मार से कतई भी नहीं रोया। लेकिन, वहीं जब जब भी उसे अपने प्रेमी पुरुष की याद आती तो दहाड़े मारकर रोता है। वह पुलिस को एक ही बात कहता रहा, सर प्लीज मुझे मेरे प्यार से मिला दो। आरोपी ने पुलिस को यह भी कहा है कि उसे अपने परिवार को मारने का कोई दुख नहीं है। वह बस इतना चाहता है कि उसे जहां भी रखा जाए, जिस भी जेल में भेजा जाए, उसके साथ उसका प्रेमी पुरुष दोस्त साथ जाना चाहिए। वह बार बार अपने पुरुष प्रेमी को उसके पास भेजने की बात कह रहा है।

अभिषेक की यह सब बातें पुलिस ने कागजी कार्रवाई में भी शामिल की हैं। पुलिस ने उसकी यह हालत देखकर मनोचिकत्सकों से उसकी काउंसिलिंग व इलाज करवाया है। लेकिन पुलिस के लिए सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह लिव इन में रहता है और अपने पुरुष प्रेमी के साथ उसके शारीरिक संबंध भी हैं। लिंग बदलवाने के लिए वह परिवार से 5 लाख रुपए मांग रहा था।

पुलिस व एफएसएल की संयुक्त जांच के दौरान टीम को ऊपर वाले कमरे से दो खाली खोल मिले व नीचे के कमरे से तीन खाली खोल मिले। नीचे वाले कमरे में बबलू बैड पर लेटा हुआ था व वह मोबाइल फोन बात कर रहा था, लेकिन फोन उसके कान और कंधे के बीच रह गया। उसे माथे में तीन गोलियां मारी गई थीं। वारदात को अंजाम देकर कमरों को लॉक करके घर की सभी अलमारियों और अन्य लॉक की चाबियां आरोपी अपने साथ ले गया था। जो पुलिस ने मोनू से ही बरामद की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago