ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्वस्थ हैं। लेकिन लीक हुए दस्तावेजों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कुछ घंटों और दिनों के बाद बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी सामने आई है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयार की गई खुफिया योजना लीक हो गई है।
महारानी एलिजाबेथ को लंबी उम्र मिले हमारी दुआएं हैं। शाही परंपरा के मुताबिक उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियों का सीक्रेट प्लान लीक होने से हड़कंप मच गया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इस तरह की स्थिति बनने पर ब्रिटेन में उस दौरान आखिर क्या कुछ होगा?
ब्रिटेन ने उनके अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली है। कुछ दस्तावेज सामने आए जिसमें महारानी के निधन के कुछ घंटों और दिनों के बाद बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी दी गई है। कौन-कौन सी व्यवस्थाएं होंगी जिन पर वहां की सरकार काम करेगी? शाही परिवार के सदस्यों की भूमिका क्या होगी? क्या कोई खास आयोजन होंगे? अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में किस तरह निभाई जाएंगी? लंदन में जमा होने वाली भीड़ को किस तरह नियंत्रत किया जाएगा?
महारानी के निधन के बाद 10 मिनट के भीतर वॉइटहॉल के झंडे आधे झुका दिए जाएंगे। वह भी तब जब हाल-फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि महारानी की जान पर कोई खतरा मंडरा रहा है। इसको ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ नाम दिया गया है। 95 वर्षीय महारानी ब्रिटिश इतिहास में सबसे अधिक उम्र की महारानी हैं। उन्हें उनके निधन के 10 दिन बाद दफन किया जाएगा और उनके बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स उनके अंतिम संस्कार से पहले पूरे देश की यात्रा करेंगे।
महारानी होना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती है। मृत्यु के बाद प्रिंस चार्ल्स टीवी पर जनता को संबोधित करेंगे और इसके बाद ब्रिटेन के दौरे पर निकल जाएंगे।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…