Categories: Uncategorized

ईश्वर महारानी को दे लंबी उम्र : जानिये क्यों ब्रिटेन ने इनके जीवित रहते हुए अभी से कर ली क्रिया-कर्म की तैयारी

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्वस्थ हैं। लेकिन लीक हुए दस्तावेजों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कुछ घंटों और दिनों के बाद बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी सामने आई है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयार की गई खुफिया योजना लीक हो गई है।

महारानी एलिजाबेथ को लंबी उम्र मिले हमारी दुआएं हैं। शाही परंपरा के मुताबिक उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियों का सीक्रेट प्लान लीक होने से हड़कंप मच गया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इस तरह की स्थिति बनने पर ब्रिटेन में उस दौरान आखिर क्या कुछ होगा?

ब्रिटेन ने उनके अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली है। कुछ दस्तावेज सामने आए जिसमें महारानी के निधन के कुछ घंटों और दिनों के बाद बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी दी गई है। कौन-कौन सी व्यवस्थाएं होंगी जिन पर वहां की सरकार काम करेगी? शाही परिवार के सदस्यों की भूमिका क्या होगी? क्या कोई खास आयोजन होंगे? अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में किस तरह निभाई जाएंगी? लंदन में जमा होने वाली भीड़ को किस तरह नियंत्रत किया जाएगा?

महारानी के निधन के बाद 10 मिनट के भीतर वॉइटहॉल के झंडे आधे झुका दिए जाएंगे। वह भी तब जब हाल-फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि महारानी की जान पर कोई खतरा मंडरा रहा है। इसको ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ नाम दिया गया है। 95 वर्षीय महारानी ब्रिटिश इतिहास में सबसे अधिक उम्र की महारानी हैं। उन्हें उनके निधन के 10 दिन बाद दफन किया जाएगा और उनके बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स उनके अंतिम संस्कार से पहले पूरे देश की यात्रा करेंगे।

महारानी होना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती है। मृत्यु के बाद प्रिंस चार्ल्स टीवी पर जनता को संबोधित करेंगे और इसके बाद ब्रिटेन के दौरे पर निकल जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago