Categories: Featured

डॉक्टरों ने खोला सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का राज़, जानकर चौंक जाएंगे आप

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सिद्धार्थ ने बुधवार की रात सोने से पहले एक दवा ली थी। सुबह सिद्धार्थ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इस पर उसकी मां ने पानी पीकर उसे सुला दिया। अपने वर्कआउट और मेडिटेशन को लेकर अनुशासित सिद्धार्थ को डॉक्टर ने खराब सेहत के चलते वर्कआउट का समय कम करने की सलाह दी थी।

अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। निधन से न सिर्फ उनके करीबी और उनके चाहने वाले परेशान हैं, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री हैरान है। सिद्धार्थ टीवी का जाना-माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। उन्हें आखिरी बार अपनी मां के साथ रात में घूमते देखा गया था। मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला की मां, बहन और साले का बयान दर्ज किया है।

सिद्धार्थ के परिवार ने उनकी मौत पर कोई आशंका व्यक्त नहीं की है। उन्होंने रात को सोने से पहले एक दवाई खाई थी जिसके बाद वह सुबह उठे ही नहीं। उनके ट्रेनर का कहना है कि सिद्धार्थ की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिद्धार्थ शुक्ला को सुबह करीब 10.20 बजे कूपर अस्पताल लाया गया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कूपर अस्पताल ने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मुंबई पुलिस को सौंप दी है।

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन उनके फैंस और परिवार वालों के लिए बहुत बड़ा झटका है। एक्टर के असामयिक निधन की वजह से बहुत से लोग टूट गए हैं। रिपोर्ट में सिद्धार्थ के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस रिपोर्ट पर 5 डॉक्टरों के हस्ताक्षर हैं। कूपर अस्पताल के तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनका पोस्टमॉर्टम किया है और तीनों ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं बताया है।

उनकी उम्र 40 साल थी। उन्होंने मुंबई के कपूर अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके दोस्त और चाहने वाले लगातार उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago