दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी राबिया हत्या के कि आरोपी निजामुद्दीन को दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद कोर्ट में किया पेश

फरीदाबाद:- बता दें कि 27 अगस्त 2021 को थाना सूरजकुंड में मृतका राबिया के पिता की शिकायत एवं दिल्ली पुलिस से मिली सूचना के आधार पर आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ हत्या की धारा के अंतर्गत मुकदमा नंबर 533 दर्ज किया गया था ।

आरोपी ने 26 अगस्त 2021 को शाम के करीब 8 बजे के आसपास युवती राबिया की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। जिसने दिनांक 27 अगस्त 2021 को दिल्ली पुलिस के समक्ष कालिंदी कुंज थाने में जाकर सरेंडर करते हुए कबूल किया कि मैंने अपनी पत्नी राबिया की सूरजकुंड एरिया में हत्या कर दी है।

दिल्ली पुलिस से मिली सूचना पर थाना प्रबंधक सूरजकुंड अपनी टीम सहित आरोपी द्वारा दिल्ली पुलिस को बताए गए घटनास्थल पर पहुंच कर निशानदेही की। मतृका राबिया के परिजनों को सूचित किया गया मौके पर की गई कानूनी कार्यवाही उपरांत मृतका राबिया का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतका राबीया का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले किया गया था।

उपरोक्त मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके तिहाड़ जेल भेज दिया था ।

थाना सूरजकुंड पुलिस द्वारा आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए फरीदाबाद जिला अदालत में, आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर तिहाड़ जेल भेजा गया था।

आज आरोपी को दिल्ली पुलिस द्वारा फरीदाबाद की कोर्ट में पेश किया गया । माननीय अदालत से क्राइम ब्रांच डीएलएफ द्वारा आरोपी से पूछताछ के लिए 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया था। माननीय अदालत ने आरोपी का 3 दिन का रिमांड मंजूर किया गया है।

पुलिस आयुक्त महोदय विकास अरोड़ा द्वारा इस केस की गहनता से तफ्तीश के लिए क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपा है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और एवं इस बारे मे मीडिया को अवगत कराया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago