Categories: Politics

ओपी चौटाला ने खट्टर पर साधा निशाना, नकारात्मक पशु से कर दी सीएम खट्टर की तुलना

जब से केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित के नाम पर कृषि कानून पारित किया है तब से किसानों ने सरकार की नाक में दम कर रखा है कभी विरोध प्रदर्शन तो कभी भारत बंद जैसे प्रदर्शन कर किसान सरकार को कृषि कानून वापस लेने के लिए बाधित कर रही है। इन सब का नकारात्मक प्रभाव सबसे ज्यादा बीजेपी पार्टी और उससे भी ज्यादा हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ऊपर पड़ गए क्योंकि काफी लंबे समय से किसान खट्टर को निशाने पर लेने पर तुले हुए हैं।

मगर अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला भी इसी कड़ी में जुड़ गए है। दरअसल, आज पानीपत में चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर जींद में होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे थे। जहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं ओम प्रकाश चौटाला ने भी मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना आवारा पशु से कर डाली।

उन्होंने कहा कि वह तो कुछ भी बयान दे देते हैं जिस पर मैं कोई भी कटाक्ष करना नहीं चाहता हूं, लेकिन बावजूद खट्टर किसे कहते हैं यह भी मुझे आपको बताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां खट्टर आवारा पशु को कहा जाता है।

ओपी चौटाला का विवादित बयान यहीं नहीं थमा। आगे भी उन्होंने सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन इशारों ही इशारों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति विशेष के बारे में बातचीत नहीं करना चाहते. हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि प्रदेश की सरकार लुटेरों की सरकार है. उसमें दुष्यंत चौटाला भी शामिल है।

वहीं मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत को लेकर चौटाला ने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में सरकार को जनता की आवाज और मांगें माननी पड़ती है। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो संगठन में प्रदर्शनों के बलबूते जनता सरकार को झुका भी सकती है और उसका पतन भी कर सकती है। भले ही पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बाज नहीं आ रहे। मगर इसमें किसानों का कहीं भी
भला होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago