Categories: Faridabad

फरीदाबाद नगर निगम ने सख्त चेतावनी देते हुए अवैध बुचाड़खानो पर जड़ा ताला

कोरोना संकट के दौरान जहां सभी सरकारी विभाग महामारी से निपटने के लिए सामान्य से अधिक कार्य कर रहे ही ताकि किसी भी प्रकार फरीदाबाद और पूरा देश कोरोना मुक्त हो सके। वही अपराधिक मानसिकता के लोगो अपने अपराधों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे।

लेकिन प्रशासन इतने प्रेशर के बाद भी इस प्रकार के लोगो पर लगाम लगाने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहा है। इसी के चलते फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

फरीदाबाद नगर निगम ने सख्त चेतावनी देते हुए अवैध बुचाड़खानो पर जड़ा ताला

जिनके द्वारा फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में अवैध रूप से चलाए जा रहे 4 बूचड़खाने सील किए गए। सील किए गए ये बुचाड़खाने अवैध रूप से चलाए जा रहा थे। संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान द्वारा सीलिंग के कार्यवाही के दौरान बुचाड़खाना संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि सील किए गए बुचाड़खानो को खोला गया तो निगम द्वारा एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

प्रशांत अटकान का कहना है कि नेहरू कॉलोनी इलाके में अवैध रूप से चलाए जा रहे इन बुचाड़खानो के खिलाफ कॉलोनी वासियों से कई शिकायते प्राप्त हो रही थी। जिसके चलते आज नगर निगम ने लोगो से प्राप्त हो रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए टीम का गठन किया गया और बुचाड़खानो की सीलिंग को अंजाम दिया गया।

प्रशांत अटकान

लॉक डाउन के दौरान फरीदाबाद जिले में इस प्रकार की अवैध गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ी है जिनपर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है और इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा सख्त रुख अपनाया हुआ है और ऐसे अपराधिक मानसिकता के लोगो पर लगाम लगाने के सभी प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहे है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago