Categories: Featured

अजीबो-गरीब: भैंस ने दिया दो मुंह वाले बच्चे को जन्म, दोनों मुंह से पीता है दूध

सामान्य तौर पर सबसे अधिक पाली जाने वाले दुधारू जानवर गाय भैंस एक बच्चे को जन्म देते हैं। लेकिन गांव पुरा सिकरौदा में एक पशुपालक के यहां एक भैंस ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया हैं। भैंस के बच्चे के दो मुंह, दो गर्दन, चार आंख, चार कान मौजूद हैं। भैंंस के दो मुंह वाले बच्चे की खबर ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

भैंस ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया है। हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। दो मुंह वाले बच्चे को लेकर ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। पशु पालक के परिवारीजन बच्चे को बोतल से दूध और पानी पिला रहे हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं।

बच्चे की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। पूरा गांव उसे देखने के लिए पास आ गया। पशु पालक गुड्डे सिंह ने बताया कि भैंस ने बिना किसी पशु चिकित्सक की मदद के दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म को लेकर सामान्य तरीके से ही रख रखाव किया जा रहा है। भैंस का अजीब बच्चा दोनों मुंह से दूध पानी पी रहा है।

गाय और भैंस दोनों ही 10 महीने गर्भ धारण करने के बाद बच्चे को जन्म देती हैं और एक बार में एक बच्चे को जन्म देती हैं। बच्चा अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन इस तरह का असामान्य बच्चा होना ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि जेनेटिक म्यूटेशन के कारण ऐसा होता है। ऐसा हजार में एक बार होता है।

ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं और बच्चे को देखने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago