Categories: Featured

शादी कर सलमान खान के परिवार से रिश्ता जोड़ने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, इतने साल छोटी हैं सलमान से

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है। लेकिन सलमान खान की शादी कब होगी? यह सवाल सबसे मुश्किल है और हो भी क्यों ना आखिरकार सलमान खान को बॉलीवुड का सुपरहिट एक्टर जो माना जाता है। सोनाक्षी सिन्हा जल्दी शादी कर सलमान खान के परिवार का हिस्सा बनने जा रही है। सिन्हा परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अपने समय के बेहतरीन अभिनेता रहे हैं।

दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में काफी हिट फिल्में दी हैं। सोनाक्षी अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म में अभिनय किया था जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।

वहीँ सलमान की बात करें तो उनके दिल का कोई भरोसा नहीं है कभी किसी को दिल में बैठा लेते हैं। 2010 में सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक काफी हिट फिल्मों में काम किया है। दबंग फिल्म से शुरुआत करने के बाद सोनाक्षी को दबंग गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोनाक्षी काफी बार चर्चा में बनी रहती है 2017 में भी उनकी शादी को लेकर काफी अफवाह फैली थी लेकिन इस बार बात कुछ अलग है।

साल 2010 में जब दबंग फिल्म रिलीज हुई थी तो सोनाक्षी सिन्हा रातों-रात स्टार बन गई थी। कुछ समय पहले ही सलमान और सोनाक्षी को लेकर खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। सोनाक्षी सिन्हा जिस शख्स को डेट कर रही हैं अगर उसके साथ शादी करती हैं तो वह सलमान खान की परिवार का हिस्सा बन जाएंगी।

लोगों ने तो यह भी कहना शुरू कर दिया था कि सलमान खान अब जल्द ही सोनाक्षी से शादी करने वाले हैं। लेकिन सोनाक्षी जिसके साथ हैं वह शख्स सलमान खान के परिवार का एक हिस्सा है, सोनाक्षी सलमान खान के परिवार से ताल्लुक रखने वाले बंटी सचदेवा को डेट कर रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

3 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago