Categories: Featured

पत्नी के अत्याचार से पति का 21 किलो वजन हुआ कम, कोर्ट ने देदी तलाक की मंजूरी

पति पत्नी के रिश्ते को लेकर कई बातें कही जाती हैं। हिसार में एक पत्‍नी अपने पति के साथ क्रूरता करती थी। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हिसार फैमिली कोर्ट के तलाक की मंजूरी देने के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें एक दिव्यांग शख्स ने दावा किया था कि पत्नी के अत्याचारों से उसका वजन करीब 21 किलो तक घट गया है।

पति की हालत बहुत ही गंभीर होती जा रही थी। शख्स ने दावा किया था कि पत्नी द्वारा मानसिक क्रूरता की वजह से उसका वजन 74 किलो से 53 किलो हो गया और इस वजह से उसे तलाक चाहिए। पत्‍नी की क्रूरता के कारण पति का वजन 21 किलो कम हो गया और उसकी हालत बुरी हो गई।

मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। काफी मिया बीवी इस बारे में बात कर रहे हैं। इस शिकायत को मजबूत आधार मानते हुए हिसार फैमिली कोर्ट ने उसे तलक दे दिया था, अब हाईकोर्ट ने भी इसी फैसले पर मुहर लगाई है। पीड़ित शख्स को कान से कम सुनाई देता है और वह दिव्यांग कैटेगरी में। पीड़ित शख्स की पत्नी ने हिसार के फैमिली कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

हर घर में पति पत्नी की लड़ाई आम बात है लेकिन क्रूरता पर कभी नहीं आना चाहिए। इस मामले में सबूतों के आधार पर कोर्ट ने पाया है कि महिला द्वारा अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ जो आपराधिक शिकायत दर्ज कराए गए थे, वे सभी झूठे थे। ये मानसिक क्रूरता के बराबर है और तलाक लेने के लिए पर्याप्त आधार है। आदेश को रद्द करने की मांग करने वाली हिसार की महिला द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया और उस आदेश को बहाल किया जिसमें फैमिली कोर्ट ने उसके पति की याचिका को स्वीकार कर लिया था और तलाक दे दिया।

किसी भी रिश्ते में कब खटास आ जाये कहना काफी मुश्किल है। कोई नहीं बता सकता है कि रिश्ते कब खत्म हो जाएँ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago