Categories: Featured

‘दिया और बाती हम’ की संध्या बींदणी हो गयी थी डायरेक्टर पर फ़िदा, देखें शादी की तस्वीरें

ऐसे बहुत से सीरियल हैं जिसे हम अपने परिवार के साथ बैठ कर देखना पसंद करते हैं। उनके प्रति एक अलग ही रुझान होता है। उन्ही में से एक सीरियल था “दिया और बाती हम” जो कि स्टार प्लस का सबसे टॉप सीरियल रहा है। इसमें एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने लीड किरदार निभाया था। वह अपने संस्कार और सुशीलता के लिए जानी जाती थी। सीरियल के दौरान ही दीपिका ने शादी कर ली थी।

सबके दिलों पर राज करने वाली दीपिका ने रोहित को ही अपना सैयां बना लिया। दीपिका सिंह ने इस शो के डायरेक्टर रोहित से शादी की है। इस सीरियल के दौरान घर-घर में मशहूर होने वाली दीपिका ने रोहित को ही अपना जीवनसाथी बना लिया। दीपिका और रोहित का प्यार नया-नया नहीं था। ये कपल पहले से ही एक दूसरे को जानता था।

शादियां स्वर्ग में बनती हैं। दो अनजान लोग जब एक-दूसरे का हाथ थामने और पति-पत्नी के रूप में अच्छे-बुरे समय में साथ देने का वादा करते हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने ही दुनिया से छुप कर प्यार किया। मगर जब इन दोनों ने अपनी शादी का एलान किया तो इनकी पोल खुल गई। एक तरफ इस सीरियल की शूटिंग चल ही रही थी, वहीं दूसरी तरफ इन दोनों का प्यार भी परवान चढ़ रहा था। दोनों ने शो के दौरान ही शादी करने का मन भी बना लिया।

शादी के रिश्ते से मजबूत कोई दूसरा बंधन नहीं होता है। इन्होनें 2 मई 2014 को एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया। ये शादी काफी जल्दबाजी में हुई थी। वह नहीं चाहते थे कि लोगों को उनके अफेयर के बारे में पता चले। सीरियल में काम कर रहे सभी कलाकार मुम्बई के मीरा रोड में स्थित शादी के फंक्शन में पहुंचे थे। टीवी के कई सारे सितारों से सजी संध्या बींदणी की शादी एक यादगार शादी में बदल गई।

इश्क़ छुपता नही छिपाने से। उसी तरह इनकी पोल भी खुली थी। दीपिका सिंह उस समय टीवी की दुनिया का काफी बड़ा चेहरा हुआ करती थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago