Categories: Featured

रेस्टोरेंट में सलमान खान की बहन अर्पिता ने तोड़ी प्लेटें, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में अर्पिता खान एक रेस्टोरेंट में प्लेटें तोड़ती हुई नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो यह वीडियो दुबई के एक फेमस रेस्टोरेंट का है।

इस वीडियो पर लोग तरह – तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग अलग – अलग कमैंट्स कर रहे हैं। अर्पिता खान शर्मा ने वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान खान का बॉलीवुड में एक अलग ही दबदबा है। उनका नाम काफी चलता है। वीडियो में अर्पिता खान अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट की प्लेटों को तोड़ रही हैं और साथ ही साथ काफी खुश भी हो रही हैं। सभी एक ग्रुप बनाकर स्लो डांस करते हुए सफेद रंग की प्लेट तोड़ रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि प्लेटों को तोड़ते हुए बैकग्राउंड में अर्पिता के पति आयुष शर्मा की फिल्म का फेमस गाना चोगाड़ा बज रहा है।

बॉलीवुड सलमान की नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार की एक अलग ही पहचान है। बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने भी ऐसा ही वीडियो शेयर किया था जिसमें वो प्लेट तोड़ती हुई नजर आई थीं। ग्रीक ट्रेडिशन के अनुसार, प्लेट तोड़ने का मतलब बुराई को दूर करना होता है। अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने 18 नवंबर को अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई थी। इस खास मौके पर अर्पिता ने सोशल मीडिया पर आयुष के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा था।

उस पोस्ट पर कई लोगों ने कमैंट्स किये थे। कई लाइक्स उसपर मिले थे। अर्पिता ने लिखा, ‘एक दोस्त से मेरे पति होने तक. मैं उस यात्रा को संजोती हूं जिसे हमने साथ मिलकर तय करने का फैसला लिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago