Categories: Featured

किस्मत हो तो ऐसी : दुकान का उद्घाटन करते ही शख्स ने कमाए 7 करोड़, जानें कैसे बदली किस्मत

किस्मत भी बड़ी कमाल होती है, पता नहीं किस मौके पर कब किस शख्स की तकदीर बदल जाए। कई बार इंसान दशकों तक बिजनेस करता है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती, तो कई बार चंद दिनों में बिजनेसमैन मालामाल हो जाता है, लेकिन अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वहां पर एक शख्स ने नया कारोबार शुरू किया। जैसे ही वो अपनी दुकान में गया, वैसे ही करोड़पति बन गया।

कई लोग वाकई किस्मत के मामले में बेहद धनी होते हैं। शुरू में लोग इसे बिजनेस से हुआ मुनाफा समझ रहे थे, लेकिन बाद में सच्चाई कुछ और निकली। फ्लोरिडा के कैलाहन में रहने वाले 46 साल के ब्रायन वुडल काफी दिनों से एक बिजनेस करने की सोच रहे थे। उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें ऑटो पार्ट्स का कारोबार शुरू करने की सलाह दी।

सोने पर सुहागा’, यह कहावत तो लोगों ने खूब सुनी है, लेकिन ऐसा बेहद कम लोगों के साथ होता है। किसी तरह पैसे का इंतजाम कर उन्होंने दुकान खोल दी। वो पहले दिन दुकान पर गए ही थे कि उन्हें एक मैसेज मिला। जिसमें उनके 7 करोड़ रुपये जीतने की बात कही गई थी। शुरू में तो वो कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में सारी तस्वीर साफ हो गई।

ये कहानी दुनियाभर में लोगों की दिलचस्पी की वजह बन गई है। ब्रायन के मुताबिक वो लंबे वक्त से लॉटरी खरीद रहे थे, लेकिन उनकी किस्मत ने कभी साथ नहीं दिया। दुकान उद्घाटन वाले दिन भी उन्होंने 5 डॉलर का गोल्ड रश सुप्रीम स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदा था। जिस पर उनको 1 मिलियन डॉलर का इनाम मिला है। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 7 करोड़ 35 लाख 53 हजार 650 रुपये होगी। उन्होंने बताया कि ये दुकान उनके लिए लकी है, जिस दिन उनकी पत्नी ने उद्घाटन किया, उसी दिन उनकी लॉटरी लग गई।

अगर किस्मत अच्छी हो तो कई खुशियां एक साथ आती हैं, इनके साथ भी ऐसा ही हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago