Categories: Featured

21 वीं सदी बेबस भरी? 70 साल का बुजुर्ग, बीमार पत्नी को कंधे लेकर चला 4 KM, जो आगे हुआ जानकार आंसू आ जाएंगे

देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी लोग बेबस हैं। शहरों के साथ-साथ लगभग सभी गांव में भी यातायात के साधन उपलब्ध हैं। पहले के जमाने में जहां थोड़ा सा सफर तय करने में घंटों लग जाते थे वही आज संसाधनों की उपलब्धता के चलते यह सफर कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाता है। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो संसाधनों के अभाव में जी रहे हैं और इसके चलते उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ,

70 साल का बुजुर्ग पुरुष अपनी बीमार पत्नी को कंधे पर उठाया और 4 किलोमीटर तक पैदल चला। आज भी भारत में कई इलाके इतने पिछड़े हैं कि यहां मूलभूत सुविधाओं तक लोगों की पहुंच नहीं है।

70 साल के अदल्या पाडवी की 65 साल की पत्नी सिदलीबाई की तबियत बहुत खराब हो गई। पत्नी की तबीयत खराब हो जाने पर उसको अपने गांव से मुख्य अस्पताल में ले जाने के लिए कोई साधन न होने के कारण कंधे पर ही 4 किलोमीटर तक पैदल चला परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।

आज के आधुनिक युग के जमाने में ऐसी खबर सुनाई देना बहुत ही निंदनीय और दुखद है। यह घटना महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के चांदसैली गांव की है। इस घटना को सुनकर हर किसी का दिल बेहद दुखी हो रहा है। अपने गांव में रहने वाले 70 साल के अदल्या पाड़वी भी की पत्नी सिदली बाई की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जब वह अस्पताल ले जाने लगा तो काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश और भूस्खलन के चलते हैं सारे रास्ते बंद हो गए थे जिसके बाद बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को कंधे पर उठाया और पैदल ही हॉस्पिटल के लिए निकल पड़ा।

गांव तक कोई गाड़ी नहीं आ सकती थी और पत्नी की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। बारिश और भूस्खलन के कारण गांव में कोई भी गाड़ी नहीं आ सकती थी और अपनी पत्नी की हालत बेहद गंभीर देख कर बुजुर्ग ने पैदल जाना ही मुनासिब समझा और अपनी पत्नी को अपने कंधों पर उठा लिया। 70 वर्ष की उम्र होने के कारण शरीर काफी कमजोर हो चुका था और हड्डियां बार बार जवाब दे रही थी इसलिए रास्ते में काफी बार पत्नी को नीचे बैठाना पड़ा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago