Categories: Featured

लड़खड़ा कर चल रही थी महिला, शक हुआ को जांच में निकली ऐसी चीज कि सभी रह गए दंग

इस दुनिया में कई ऐसी बातें घटित होती हैं जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। यकीन हो ही नहीं पाता है। अजीबोगरीब कपड़े पहनकर एक महिला पोर्ट पर लड़खड़ाती हुई चल रही थी। उसे देखकर तटरक्षक बल के अधिकारियों को उसपर शक हुआ, जिसके बाद महिला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के स्कर्ट के अंदर से ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। यह घटना ताइवान के किनमेन शहर की है। 

काफी अजीबों गरीब घटना एक सामने भी आयी थी जब जर्मनी में एक युवक अपनी पैंट में सांप छुपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में महिला अपने स्कर्ट के अंदर 24 गर्बिल्स छुपाकर ले जा रही थी। महिला का कहना था कि वो इन गर्बिल्स को अपने दोस्तों के लिए चीन से लेकर आई थी। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि उसके दोस्त कौन थे।

महिला अजीबोगरीब हरकत करते हुए पाई गई। शक की निगाहें जब वहां पहुंची तो सभी हैरान थे। तटरक्षक बल के मुताबिक, गर्बिल्स की तस्करी के आरोप में 60 वर्षीय वु नामक महिला को किनमेन के शुइतोउ बंदरगाह से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने जो स्कर्ट पहन रखा था, वो काफी फुली हुई नजर आ रही थी।

उसके कपड़ों से वहां मौजूद लोगों को भी शक होने लगा था। सभी की निगाहें उसपर थी। पोर्ट पर सही से चल भी नहीं पा रही थी। ये देखकर अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने महिला के कपड़ों की जांच की। हैरान करने बात तो ये है कि महिला जिन गर्बिल्स को अपने स्कर्ट के अंदर छुपाकर ले जा रही थी, वो सभी जिंदा थे। महिला ने उन गर्बिल्स को छोटे-छोटे कपड़ों में बांधकर अपने पैरों में बांध रखा था और उसे स्कर्ट से ढंके हुए थी। 

दुनिया के हर कोने से ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। महिला ने पूछताछ में बताया है कि उसने इन गर्बिल्स को चीन के एक शॉप से खरीदा था, जिसमें नर और मादा दोनों थे। एक नर गर्बिल्स को उसने 50 युआन यानी करीब 525 रुपये में खरीदे थे, जबकि एक मादा गर्बिल्स के बदले उसने 150 युआन यानी करीब 1574 रुपये शॉप को चुकाए थे। इसके अलावा उसने गर्बिल्स को ले आने के लिए परिवहन शुल्क के तौर पर भी 60 युआन यानी करीब 630 रुपये चुकाए थे। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago