Categories: Featured

लड़की को 35 करोड़ जुर्माना देगा अस्पताल, सालों बाद खुला ऐसा राज, जानकर उड़ जाएंगे होश

रोजाना देश दुनिया से हैरान करने वाली खबरें सामने आती हैं। किसी भी शख्स के लिए उसके मां-बात दुनिया के सबसे अनमोल और खास लोग होते हैं। जो उन्हें जन्म देते हैं, उनकी देखभाल करते हैं। बच्चे अपने माता-पिता के लिए और माता-पिता अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मगर सोचिए कि अगर किसी को कई सालों बाद ये पता चले कि जिन लोगों को वो अपना माता-पिता समझ रहा है, वो दरअसल, कोई और हैं। वे लोग उसके असली माता-पिता हैं ही नहीं तो बच्चे पर क्या गुजरेगी?

एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। उस समय बेशक उस बच्चे के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ऐसा ही कुछ हुआ स्पेन में एक 19 साल की लड़की के साथ जो अस्पताल में बच्चे बदलने के कारण किसी और महिला के पास पहुंच गई।

खबर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। इस खबर के बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। स्पेन के नॉर्दर्न ला रिओजा स्थित सैन मिलान डी रॉगरोने अस्पताल में साल 2002 में जन्मी एक बच्ची जब 19 साल की हुई तो उसने अपना डीएनए टेस्ट करवाया। जब उसने टेस्ट का नतीजा देखा तो वो दंग रह गई। उसका डीएनएन ना ही उसके पिता से और ना ही उसकी मां से मिलता है। युवती ने अपनी पहचान छुपाई है।

लड़की ने अपना डीएनए टेस्ट कराया। जब टेस्ट रिपोर्ट सामने आई, तो वह हैरत में पड़ गई। साल 2017 में युवती और उसके माता-पिता के बीच किसी बाद को लेकर विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद गुस्से में युवती ने अपना और अपने पिता का टेस्ट करवाया। टेस्ट में दोनों का डीएनए मैच नहीं हुआ। फिर उसने अपनी मां के साथ भी टेस्ट करवाया जिससे पता चला कि उसकी मां से भी उसका डीएनए मैच नहीं करता है।

वह विश्वास नहीं कर पा रही थी कि यह रिपोर्ट उसी की है और आज तक धोखे में जी रही थी। ज्यादा छानबीन के बाद अस्पताल ने अपने यहां रिकॉर्ड्स की जांच की और तब जाकर अस्पताल से हुई एक बड़ी भूल का खुलासा हुआ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago