लालच और कर्ज के चलते नारियल पानी बेचने वाला बना लूटेरा,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने एक नारियल पानी बेचने वाले को छीना झपटी के एक मामले में काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान अलवेज पुत्र मुकीम निवासी बरेली उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सेक्टर 55 मार्केट फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितंबर 2021 को थाना सेक्टर 58 एरिया में एक आरोपी एक महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया था।छीना झपटी के तहत मामला थाना सेक्टर 58 में दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर सेक्टर 58 एरिया से काबू किया है।आरोपी के कब्जे से छीना हुआ बैग, एक रेडमी मोबाइल फोन, आधार कार्ड, बैग् और 26000 रुपए कैश बरामद हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सेक्टर 55 मार्केट में नारियल पानी की दुकान कर रखी है कर्ज ज्यादा होने की वजह से आरोपी छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने लगा।पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago