Categories: Politics

राज हठ ने छीना रावण और दुर्योधन का राज,अगर किसानों की नहीं पूरी हुई डिमांड तो सरकार उठाएगी बड़ा नुकसान

हरियाणा के अंतर्गत आने वाले सिरसा के अनाज मंडी में किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी युवा महासम्मेलन आयोजित किया गया। महा सम्मेलन में उपस्थित गणों को संबोधित करते हुए किसान नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि राज हठ की राह पर चलने के कारण रावण और दुर्योधन ने अपना राज गंवा लिया था और परिवार भी।

महासम्मेलन के दौरान किसानों ने पिज्जा, फ्रूट और लंगर की सेवा भी लगाई। इस दौरान किसान लंगर ग्रहण भी करते हुए नजर आए। दिनभर पिज्जा के स्टाल के समक्ष बच्चों और युवाओं की कतार लगाई हुई थी।

उन्होंने इस बात की तुलना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करते हुए कहा कि अब स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी इसी राह पर चल रहे हैं। उनके इस कथन का तात्पर्य यह था कि मोदी राज हठ के चलते अपना राज भी गंवाएंगे और परिवार भी। अभी समय है मोदी कृषि कानून वापस ले लें, नहीं तो किसानों को मजबूरन दिल्ली के बजाय उनके घर पर धरना देना पड़ेगा। किसान अभी मांग कर रहा है जब छीनने पर आया तो उसका नुकसान सरकार को होगा।

चढ़ूनी सिरसा अनाज मंडी में आयोजित किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसानों ने शिरकत की। दिनभर किसान एकता जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं भी किसान एकता के झंडे ले पहुंचती नजर आईं।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि बीते नौ माह से दिल्ली की सड़कों पर बैठे किसान मरने से नहीं डरते, वह केवल कमेटी के इशारे का इंतजार कर रहे हैं। नहीं तो अब तक किसान कब की दिल्ली पर फतेह हासिल कर चुके होते। इसका उदाहरण पहले भी बॉर्डरों पर देख चुके हैं। किसानों के घरों के ही जवान बॉर्डरों पर तैनात हैं।

वहां पर कॉरपोरेट घराने का बेटा तैनात नहीं है। महासम्मेलन के दौरान 27 सितंबर को भारत बंद का एलान भी किया गया। भारत बंद में सभी व्यापारी, दुकानदार और आम लोग अपना काम बंद रखेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अभी तो सरकार ने लाठीचार्ज का ऑर्डर दिया था, अगर वही ऑर्डर किसानों ने दे दिया तो हालात ठीक नहीं होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago