Categories: Featured

पड़ोसी ने शख्स के घर के बाहर लगा दिया ऊंचा कूड़े का ढेर, अंदर घुसने के लिए करनी पड़ रही है मेहनत

कहा जाता है पोड़सी पहला रिश्तेदार होता है। लेकिन हर जगह यह बात सही नहीं बैठती है। बहुत लोग ऐसे होते हैं जो अपने घर को तो साफ सुथरा रखते हैं मगर घर के बाहर गंदगी फैलाना जैसे उनका शौक बन जाता है। इस लापरवाही का परिणाम पड़ोस में रह रहे लोगों को भुगतना पड़ता है। ऐसे लोग ये भी नहीं सोचते कि उनकी इस हरकत की वजह से दूसरों को भी तकलीफ हो सकती है।

वो दूसरों की तकलीफ से बेखबर रहते हैं। कूड़ा फैलाते रहते हैं। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड में एक शख्स के साथ हुआ। जब वो अपने घर पहुंचा तो उसके घर के बाहर कूड़े का पहाड़ बना हुआ था।

यह देखकर उसे समझ नहीं आया कि ये किया किसने? क्योंकि जब वो गया था तो सबकुछ साफ़ छोड़ कर गया था। बर्मिंघम के रहने वाले पॉल स्टीफेंसन नाम के एक शख्स ने बर्मिंघम लाइव से बात करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले वो कहीं बाहर गए थे। जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के बाहर 8 फीट ऊंचा कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

पहले तो उन्हें लगा कि शायद गलत जगह पर आ गए हैं। पर जब देखा तो ये देखते ही दंग रह गए। उनका घर सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर है मगर नीचे के दरवाजे के सामने पड़े कूड़े के कारण वो घर में घुस नहीं पा रहे थे। पॉल एक चैरिटी वर्कर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि ये सब कूड़ा पड़ोस में रह रहे एक शख्स ने उनके घर के सामने फेंकवाया है।

शायद हो सकता है कि उनका अनुमान सही हो क्योंकि उनके मुताबिक, पड़ोसी का खाली पड़ा मकान रीफर्निश हो रहा है। घर में काफी तोड़फोड़ होती है और जो भी कूड़ा निकलता है वो बाहर ही फेंक दिया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago