संभल कर चलिए जनाब ! यह है खट्टर की गड्ढा मुक्त सड़क, जो खुलेआम दे रही है हादसों को न्यौता : राजेश खटाना

फरीदाबाद : एडवोकेट राजेश खटाना राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर युवा कांग्रेस लीगल सेल ने आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। श्री खटाना ने शहर का जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करते हुए सेक्टर 11 व 12 के डिवाइडिंग वाली सड़क जो बरसात के दिनों में गड्डो के रूप में तब्दील हो गई है उन पर मलवा डाल कर सेवा भाव से मनाया।


इस अवसर पर राजेश खटाना ने कहाकि आज भाजपा के शासन में पूरे फरीदाबाद शहर की सड़के बड़े-बड़े गड्डो के रूप में तब्दील हो गई है। टूटी सड़को के कारण जिससे आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है जिससे कई लोग घायल हो गए और कई घरो के चिराग तक भुज गए हैं। लेकिन सड़को जैसे थी वैसे ही हैं। लेकिन बड़े दुख की बात है कि ना तो भाजपा सरकार को नाही प्रशासन को आम जनता की फिक्र है।

आज भाजपा सरकार में हर वर्ग पूरी तरह से दुखी हैं। नेता हो या अधिकारियों न्यूज़ के माध्यम से सबको पता चल ही जाता है कि कहा की सड़क की हालत ज्यादा खस्ता है परन्तु उन की उनके कानोँ में जूँ तक नहीं रेंगती। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नेता, प्रशासन ऐसे मस्त है जिन्हे आम जनता की जान की कोई परवाह नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago