
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट और उनके बेटे राहुल के रिश्ते लंबे समय तक अच्छे नहीं हैं। महेश भट्ट बहुत ही जाने माने निर्देशक है .वो किसी पहचान के मोहताज नही। महेश भट्ट अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। इस बार महेश भट्ट के चर्चा में होने की वजह उनके बेटे राहुल भट्ट द्वारा उन पर लगाये हुए आरोप है।
महेश भट्ट ने बेटे राहुल के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते को लेकर कहा, “उस वक्त एक घाव था। जब वह करीब तीन था, तब मैंने घर छोड़ दिया था। दरअसल राहुल भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पहचान को लेकर अपने पिता महेश भट्ट पर आरोप लगते हुए बहुत कुछ बताया।
राहुल, महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट के बेटे हैं। राहुल ने पिता को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनका नजरिया मेरे प्रति कभी अच्छा नहीं रहा। वो न तो मुझे अपने बेटे की तरह मानते थे और ना उन्होंने कभी उस तरह रखा। बहुत से लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं होता कि वह मेरा नाम मोहम्मद रखना चाहते थे, वह चाहते थे कि मेरी पहचान मुस्लिम नाम से हो।
पिता महेश भट्ट से उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट उनकी सौतेली बहनें हैं, जबकि पूजा भट्ट सगी बहन हैं। राहुल ने अपने करियर की शुरुआत अनुराग बसु की फिल्म सुसाइड बॉम्बर से की थी। पड़ोस में रहने वाले महाराष्ट्र के लोगों ने उनकी एंग्लो इंडियन मां से अनुरोध किया कि महेश भट्ट के पास अपने आपको सेकुलर दिखाने के कई और मौके आएंगे।
राहुल भट्ट फिटनेस ट्रेनर और बॉडी बिल्डर हैं। हालांकि फिल्मों से ज्यादा राहुल विवादों को लेकर चर्चा में रहे। राहुल भट्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह अच्छे मुस्लिम हैं तो उन्हें अपने सभी बच्चों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए। उनकी मां भले ही मुस्लिम हो लेकिन मेरा उनसे कभी संवाद नहीं रहा।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…