विधायक राजेश नागर के अनुज सुधीर नागर ने किया वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन, लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर यहां अशोका एंकलेव मैन में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक राजेश नागर के अनुज सुधीर नागर ने किया। उन्होंने सराय ख्वाजा के सरकारी स्कूल में भी वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया। इसके अलावा भी अनेक जगहों पर वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन हुआ। जिनमें हजारों लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

कैंप के उद्घाटन एवं निरीक्षण के दौरान सुधीर नागर ने सभी को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। जब एक महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया, ऐसे में भारत में सबसे कम नुकसान हुआ। इसका कारण हमारे पास पीएम नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व का होना ही है। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामलों में दुनिया के पहले और दूसरे नंबर के देशों में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। जबकि उनकी जनसंख्या भी हमसे कम थी।

इस अवसर पर सुधीर नागर ने सैकड़ों लोगों को पौधे भी वितरित किए और उन्हें बच्चों की तरह पाल पोसकर बड़ा करने की बात कही। उन्होंने लोगों से कहा कि जिम्मेदारी से पौधों को पालें जिससे कि वह आने वाले समय में सबको निरोगी बनाने में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, बिरजू पंडित आदि अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago