सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इमार्टिकस के सहयोग से पूल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

16 सितंबर, 2021 को इमार्टिकस के सहयोग से सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी), फरीदाबाद के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट (टी एंड पी) सेल द्वारा ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री सुमित राठी के मार्गदर्शन में एक पूल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया । इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र ,डेटा एनालिटिक्स एवं डिजिटल मार्केटिंग में रोजगार  के अवसर प्रदान किये  गए ।

पूल प्लेसमेंट ड्राइव में एसडीआईईटी के साथ-साथ अन्य इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों जैसे कि अरावली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट फरीदाबाद, आईएमटी फरीदाबाद, डीएवी फरीदाबाद, डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद, एनसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पानीपत, केएल मेहता दयानंद कॉलेज फरीदाबाद , बीएसएआईटीएम फरीदाबाद, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-14 गुरुग्राम, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, बीएमआईईटी सोनीपत आदि के 174 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 


प्रधानाचार्य डॉ. संगीता त्रेहन ने छात्रों को संबोधित करते हुए इस अभियान का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न टी एंड पी पहलुओं के लिए एसडीआईईटी के साथ जुड़ने पर इमार्टिकस को भी बधाई दी और एसडीआईईटी एवं इमार्टिकस दोनों ने विश्वसनीय टी एंड पी भागीदारों के रूप में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ।


उल्लेखनीय है कि एसडीआईईटी ने कोविड-19 महामारी के दौर में भी अच्छी संख्या में गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर सफलतापूर्वक सृजित एवं प्रदान किए हैं। एसडीआईईटी के इस तरह के प्रयास न केवल एसडीआईईटी के छात्रों को बल्कि अन्य कॉलेजों के छात्रों को भी लाभान्वित करते है। एसडीआईईटी में विभिन्न कार्यक्रमों के शिक्षण अध्यापन को उद्योग पाठ्यक्रम के साथ बहुत ही कुशल तरीके से जोड़ा गया है – इसके परिणामस्वरूप जीवंत उद्योग परियोजनाओं, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के लिए उद्योगों के साथ बातचीत जारी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago